मौसम अपडेट: ओडिशा-उत्तराखंड में बरसेंगे बादल, छत्तीसगढ़-झारखंड समेत 5 राज्यों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी

यह भी पढ़े -अनंत चतुर्दशी व गणेश विसर्जन के अवसर पर केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं
उत्तराखंड में 28 सितंबर तक बारिश
उत्तराखंड में 25 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है। 26 सितंबर को कुछ जगहों पर बहुत ज्यादा बारिश का अनुमान है। गरज और बिजली के साथ बारिश का दौर 28 सितंबर तक जारी रह सकता है। लोगों को मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
ओडिशा में भारी बारिश और भूस्खलन का खतरा
ओडिशा के कई इलाकों में पिछले दिन जमकर बारिश हुई। दक्षिण और पश्चिमी जिलों में कुछ जगहों पर 100 मिमी से ज्यादा पानी बरसा। भारी बारिश से कई जगह बाढ़ जैसे हालात बने हैं। नदियों का पानी बढ़ रहा है। कुछ इलाकों में भूस्खलन के कारण बिजली सप्लाई भी प्रभावित हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में दक्षिणी जिलों में फिर तेज बारिश की चेतावनी दी है। 26 सितंबर के बाद स्थिति में सुधार की उम्मीद है।
यह भी पढ़े -25 साल से अभिनय कर रहे रणदीप हुड्डा को पहली ही फिल्म के निर्देशन के लिए राष्ट्रीय सम्मान, बोले- चाहता हूं बेटी भी एक दिन...
बंगाल की खाड़ी में तेज हवाओं का असर
बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन के कारण समुद्र के आसपास तेज हवाएं चल रही हैं। ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटों के पास हवा 55 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। झोंकों के समय इसकी गति 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मानसून भी अब धीरे-धीरे देश से लौट रहा है।
Created On :   25 Sept 2026 8:49 AM IST










