चौथी बार सरकार बनाने सीएम ने चुनाव प्रबंधन कार्यालय का उद्घाटन किया

CM Shivraj singh inaugurated election management cell
चौथी बार सरकार बनाने सीएम ने चुनाव प्रबंधन कार्यालय का उद्घाटन किया
चौथी बार सरकार बनाने सीएम ने चुनाव प्रबंधन कार्यालय का उद्घाटन किया

डिजिटल डेस्क,भोपाल।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत सहित अन्य नेताओं की मौजूदगी में विधिविधान से पूजा अर्चना कर चुनाव प्रबंधन कार्यालय का उदघाटन किया।

शिवराज सिंह चौहान ने इस अवसर पर कहा कि स्वर्णिम मध्यप्रदेश का जो सपना हमने देखा था, उसे भारतीय जनता पार्टी साकार कर रही है। हम समर्पण, समन्वय और एकजुटता से 2018 में प्रदेश में चौथी बार सरकार बनाएंगे और केंद्र में 2019 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने इसके लिए हर कार्यकर्ता सर्वश्रेष्ठ योगदान देगा। आज से हम सब मिलकर संकल्प लेते हैं कि अपने दायित्व का निर्वहन समर्पण के साथ कर प्रदेश में सरकार बनाने के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगे। चुनाव में अभी एक वर्ष है, इसमें तैयारियों के 8 महिने और सघन चुनाव प्रचार के 4 माह सम्मिलित हैं।

ये भी पढ़ें- मिशन 2018 : नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने के साथ पार्टी को मजबूत करने में जुटी बीजेपी

उन्होंने कहा कि हमारे संकल्प व्यक्तिगत न होकर सामूहिक और राष्ट्र कल्याण के लिए होते हैं। हमारा कार्य देवीय कार्य है, शुभ संकल्प होता है तो ईश्वर की कृपा बरसती है। हम सभी भारत माता को परम वैभव के शिखर पर पहुंचाने के लिए कार्य करते हैं। समन्वय, समर्पण और सेवोन्मुख रहकर जन-जन का आशीर्वाद अर्जित करेंगे।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के वरिष्ठ मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, उमाशंकर गुप्ता, माया सिंह, भूपेन्द्र सिंह, पारस जैन, जयभान सिंह पवैया, रामपाल सिंह, दीपक जोशी, रूस्तम सिंह, विश्वास सारंग, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लुणावत, रामेश्वर शर्मा, अरविन्द भदौरिया, प्रदेश महामंत्री बंशीलाल गुर्जर, प्रदेश मंत्री पंकज जोशी, श्रीमती कृष्णा गौर, प्रदेश कार्यालय मंत्री राजेन्द्रसिंह राजपूत, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी संजय गोविन्द खोचे, गजेन्द्र पटेल, श्रीमती लता ऐलकर, अशोक सैनी, ताराचन्द बावरिया सहित प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित थे।

Created On :   10 Nov 2017 1:52 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story