महेंद्र सिंह धोनी ने लेह में बच्चों के साथ खेली क्रिकेट, फोटो वायरल

Lieutenant Colonel MS Dhoni plays cricket with kids in Leh, picture goes viral
महेंद्र सिंह धोनी ने लेह में बच्चों के साथ खेली क्रिकेट, फोटो वायरल
महेंद्र सिंह धोनी ने लेह में बच्चों के साथ खेली क्रिकेट, फोटो वायरल
हाईलाइट
  • धोनी ने लेह में क्रिकेट अकादमी खोलने का वादा किया
  • धोनी ने लेह में बच्चों के साथ बास्केटबाल कोर्ट पर खेली क्रिकेट

डिजिटल डेस्क, लेह। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जम्मू एवं कश्मीर में सेना के साथ अपने दो सप्ताह पूरे कर लिए हैं। वहां बच्चों के साथ बास्केटबाल कोर्ट पर क्रिकेट खेलते हुए धोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

फोटो में धोनी गेंद को मारते हुए दिख रहे हैं। रिपोटर्स की मानें तो धोनी ने लेह में क्रिकेट अकादमी खोलने का वादा किया है। 38 साल के धोनी ने क्रिकेट से दो महीनों का आराम लिया है और सेना के साथ समय बिताने का फैसला किया था। धोनी टैरिटोरियल आर्मी-106 टीए बटालियान (पैरा) के साथ 30 जुलाई को जुड़े थे और दो सप्ताह तक उनके साथ अभ्यास किया।

Created On :   18 Aug 2019 4:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story