धोनी ने बताया- क्रिकेट से संन्यास के बाद इस फील्ड में बनाएंगे करियर, देखें वीडियो

MS Dhoni wants to fulfill his dream of becoming painter after his retirement
धोनी ने बताया- क्रिकेट से संन्यास के बाद इस फील्ड में बनाएंगे करियर, देखें वीडियो
धोनी ने बताया- क्रिकेट से संन्यास के बाद इस फील्ड में बनाएंगे करियर, देखें वीडियो

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर इन दिनों काफी चर्चा हो रहीं हैं। धोनी ने इन चर्चाओं के बीच एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया के वह संन्यास लेने के बाद किस फील्ड में करियर बनाएंगे। धोनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जो अब काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धोनी खुद की बनाई हुई पेंटिंग दिखा रहे हैं।

वीडियों में धोनी तीन पेन्टिंग दिखाते हुए कह रहे हैं, "मैं आप सभी के साथ एक अपना सीक्रेट शेयर करना चाहता हूं। बचपन से ही मैं एक आर्टिस्ट बनना चाहता था। मैंने काफी क्रिकेट खेली है और अब फैसला किया है कि अब समय आ गया है कि, मैं वो करूं जो मैं करना चाहता था, इसलिए मैंने पेन्टिंग करना शुरु किया है। पहली पेन्टिंग लैंड्सस्केप की है और दूसरी पेन्टिंग को धोनी ने बताया है कि वह यातायात का साधन हो सकती है। 

धोनी ने तीसरी पेन्टिंग को अपनी पसंदीदा बताया है। यह पेन्टिंग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ड्रेस में बल्लेबाजी करने की है। ऐसा माना जा रहा है कि, धोनी इंग्लैंड और वेल्स में 30 मई से शुरू हो रहे वनडे वर्ल्ड कप के बाद संन्यास ले सकते हैं। 

Created On :   21 May 2019 3:46 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story