नवरात्र: मां शक्ति को करना है प्रसन्न तो चढ़ाएं उनका ये प्रिय पुष्प

Navratri: September 21, 2017 to September 29 with this flower
नवरात्र: मां शक्ति को करना है प्रसन्न तो चढ़ाएं उनका ये प्रिय पुष्प
नवरात्र: मां शक्ति को करना है प्रसन्न तो चढ़ाएं उनका ये प्रिय पुष्प

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अपने आराध्‍य देव और देवी व ईष्‍ट को प्रसन्‍न करने के लिए हर व्‍यक्‍ति उनकी प्रिय वस्‍तुओं और सामग्री चढ़ाता है। शास्त्रों के अनुसार नवरात्र में मां दुर्गा को लाल फूल अर्पित करने से वे प्रसन्न होती हैं। ये उनका प्रिय पुष्प माना जाता है। वहीं लाल रंग भी उनकी शक्ति का प्रतीक बताया गया है। 

लाल चुनरी 

माता को चढ़ने वाली चुनरी भी लाल रंग की हो होती है। माता लाल रंग के वस्त्र भी धारण करती है। लाल रंग को उत्साह, उर्जा और शक्ति का प्रतीक माना गया है।

विशेष पूजा 

नवरात्र में माता की विशेष पूजा के लिए लाल गुड़हल के फूल चढ़ाये जाते हैं माना जाता है कि इससे माता प्रसन्न होती हैं और भक्तों की हर मनोकामना को पूरा करती है। 

शक्ति का प्रतीक 

लाल रंग के गुड़हल के पुष्प असीम शक्ति और उर्जा के प्रतीक माने जाते हैं। शास्त्रों में भी इसका वर्णन मिलता है। माना जाता है कि नवरात्र के नौ दिनों तक मां शक्ति स्वयं पृथ्वी पर वास करती हैं और लाल पुष्प उन्हें प्रसन्नता प्रदान करते हैं। 

Created On :   19 Sept 2017 11:21 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story