Redmi Note 7 को भेजा अंतरिक्ष, पृथ्वी की फोटो क्लिक कर लौटा

Redmi Note 7 flies to space, came back by takes the earths photo
Redmi Note 7 को भेजा अंतरिक्ष, पृथ्वी की फोटो क्लिक कर लौटा
Redmi Note 7 को भेजा अंतरिक्ष, पृथ्वी की फोटो क्लिक कर लौटा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां लगातार एक से बढ़कर शानदार हैंडसेट को मार्केट में पेश कर रही हैं। वहीं इनकी बेहतर परफोर्मेंस को लेकर भी अपने दावे पेश करती हैं और अपने स्मार्टफोन को सबसे अलग दिखाती हैं। इस क्रम में चीनी कंपनी Xiaomi ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसके बारे में शायद ही किसी ने सोचा हो। दरअसल कंपनी ने अपने Redmi Note 7 स्मार्टफोन को अंतरिक्ष में भेज दिया। यही नहीं इस फोन के जरिए अंतरिक्ष की तस्वीरें भी ली गई हैं। 

वीडियो किया पोस्ट
कंपनी ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें Note 7 को स्पेस में जाने और वापस आने का वीडियो है। शाओमी यूरोप की टीम ने रेडमी नोट 7 को एक हाइड्रोजन बलून के जरिए अंतरिक्ष में 33,375 मीटर की ऊंचाई पर भेजा, जहां तापमान -58°C था। चीन की माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo पर शाओमी के सीईओ ने एक पोस्ट के जरिए बताया कि रेडमी नोट 7 ने स्पेस से पृथ्वी की फोटो ली है। इसके साथ ही फोन जब वापस आया तो वह बिल्कुल सही तरह से काम कर रहा था।

स्पेस में ली गई तस्वीरों को दिखाया
Xiaomi Redmi Note 7 की स्पेस में ली गई तस्वीर शाओमी के सीईओ ली जुन ने खुद पोस्ट की है। यहां एक शॉर्ट वीडियो है। इसमें Redmi Note 7 के तीन युनिट दिख रहे हैं जिसे गैस बलून में फिट करके स्पेस स्टेशन से लॉन्च किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक इन डिवाइस को एक कस्टम रिग में फिट किया गया था।

आपको बता दें कि Redmi Note 7 में 48 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है और स्पेस में जो इसने तस्वीर ली हैं उस पर वॉटर मार्क भी देखा जा सकता है। यहां यह जानना जरुरी है कि कंपनी ने जिस Note 7 का उपयोग किया है, वह चीनी वेरिएंट है, जबकि भारत में उपलब्ध Redmi Note 7 में 48 मेगापिक्सल कैमरा नहीं दिया है। 

स्पेसिफिकेशन
भारत में रेडमी नोट 7 को इस साल फरवरी में लॉन्च किया गया था। Redmi Note 7 में 6.3 इंच फुल HD+ की वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले 2340 x 1080 पिक्सल का रेज्यूलेशन देती है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन के रियर में डुअल कैमरा सेटप दिया गया है। इसमें पहला 12 मेगापिक्सल और दूसरा 2 मेगापिक्सल का सेंसर शामिल है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

इस हैंडसेट में तीन रैम विकल्प 3GB, 4GB और 6GB दिए गए हैं। वहीं इंटरनल स्टोरेज क्षमता में भी 32GB व 64GB का विकल्प दिया गया है। Redmi Note 7 में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में पावर के लिए 4,000 mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में क्वॉलकॉम क्विक चार्ज 4.0 सपॉर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी डेढ़ दिन चलती है। 
 

Created On :   6 May 2019 11:46 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story