Samsung Galaxy Tab S6 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर

Samsung Galaxy Tab S6 launched in India, know price
Samsung Galaxy Tab S6 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर
Samsung Galaxy Tab S6 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung ने भारत में अपने तीन नए डिवाइस लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Galaxy Tab S6, Galaxy Watch Active 2, Galaxy Watch LTE शामिल हैं। इनमें से Galaxy Tab S6 की बि​क्री आज से शुरु हो गई है। कितना खास है ये टैब और क्या है इसकी कीमत, आइए जानते हैं...

कीमत और उपलब्धता
Samsung Galaxy Tab S6 की कीमत Rs 59,900 है। ये cloud blue और mountain grey कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इस टैब को ई-कॉमर्स साइट Flipkart और Amazon India के अलावा Samsung shop से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा इसे ऑफलाइन स्टोर्स पर भी उपलब्ध होगा।

ऑफर 
Galaxy Tab S6 की खरीदी पर HDFC कार्ड से पेमेंट करने पर 5,000 रुपए तक का कैशबैक मिलेगा। वहीं लॉन्च ऑफर के तौर पर 10,999 की कीमत वाला कीबोर्ड कवर 5,499 रुपए में दिया जाएगा।  

स्पेसिफिकेशन
Galaxy Tab S6 5.7mm पतला है। इसमें 10.5 इंच की WQXGA Super AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसकी डिस्प्ले 2560 x 1600 पिक्सल का रेज्यूलेशन देती है। 

इस टैब में दो रियर कैमरे दिए गए हैं। इसमें एक 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का सेंसर शामिल हैं। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

इस टैब में 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। आवश्यकता पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसकी स्टोरेज को 1टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

यह टैब Android 9 Pie पर रन करता है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर दिया गया है। पावर के लिए इस टैब में 7,040 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है, वहीं एस पेन में 0.35 एमएएच की बैटरी है। टैब में दिए गए स्पीकर्स Dolby Atmos को सपोर्ट करते हैं।

Created On :   11 Oct 2019 9:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story