Samsung Galaxy Tab S7 FE और Galaxy Tab A7 Lite: सिम कार्ड सपोर्ट के साथ मिलती हैं ये खूबियां

Samsung Galaxy Tab S7 FE और Galaxy Tab A7 Lite: सिम कार्ड सपोर्ट के साथ मिलती हैं ये खूबियां
Samsung Galaxy Tab S7 FE और Galaxy Tab A7 Lite: सिम कार्ड सपोर्ट के साथ मिलती हैं ये खूबियां
Samsung Galaxy Tab S7 FE और Galaxy Tab A7 Lite: सिम कार्ड सपोर्ट के साथ मिलती हैं ये खूबियां

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की दिग्गज टेक कंपनी Samsung ने (सैमसंग) ने भारत में दो नए टैबलेट को लॉन्च किया है। इनमें Galaxy Tab S7 FE (गैलेक्सी टैब एस7 एफई) और Tab A7 Lite (टैब ए7 लाइट) शामिल हैं। इनमें से Galaxy TAb S7 FE स्टाइलिश मेटल फिनिश के साथ आता है। इसे रोजाना की जरुरत को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इस टैब को मायस्टिक ब्लैक, मायस्टिक ग्रीन, मायस्टिक पिंक और मायस्टिक सिल्वर कलर वेरियंट में खरीदा जा सकता है।

वहीं Galaxy Tab A7 Lite सैमसंग का सबसे सस्ता टैबलेट है। A7 Lite टैब दो कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा जिसमें ग्रे और सिल्वर कलर ऑप्शन शामिल हैं। दोनों टैब की बिक्री 23 जून से होगी। आइए जानते हैं इनकी कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

Yamaha SR-C20A और SR-B20A साउंडबार बिल्ट-इन सबवूफर्स के साथ भारत में लॉन्च 

कीमत
Samsung Galaxy Tab S7 FE की कीमत 46,999 रुपए रखी गई है। इस कीमत में 4GB रैम+ 64GB स्टोरेज वेरियंट मिलेगा। वहीं 6GB रैम+ 128GB स्टोरेज की कीमत 50,999 रुपए है। वहीं Samsung Galaxy Tab A7 Lite के 3GB रैम+ 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपए है। वहीं Wi-Fi वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपए है।

Samsung Galaxy Tab S7 FE के स्पेसिफिकेशन्स 
इस टैब में 12.4 इंच की एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जो कि 2560×1600 पिक्सल का रिजॉल्यूशन देती है। इसमें मैजिक S-Pen सपोर्ट दिया गया है। इसमें डॉल्बी एटमोस और AKG साउंड सपोर्ट वाले ड्युअल स्टेरिओ स्पीकर दिए गए हैं। इसमें 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इस टेब में 10,090mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

यह Android 11पर आधारित Samsung OneUI पर काम करता है। बेहतर परफोर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750G ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। टैबलेट में 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज और 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज दी गई है। इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए बढ़ाया जा सकता है। 

Samsung Galaxy Tab A7 Lite के स्पेसिफिकेशन्स 
Galaxy Tab A7 Lite में 8.7-इंच की TFT डिस्प्ले दी गई है, जो कि 1340×800 पिक्सल का रिजॉल्यूशन देती है। इसमें डॉल्बी एटमोस और AKG साउंड सपोर्ट वाले ड्यूल स्टेरिओ स्पीकर दिए गए हैं। इस टैबलेट में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Motorola Defy rugged हुआ लॉन्च, इस स्मार्टफोन को साबुन से धो सकेंगे

इसमें 3GB रैम के साथ 32GB स्टोरेज और 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज दी गई है। दी गई इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह एंड्राइड 11 पर काम करता है। इस टैब में MediaTek Helio P22 प्रोसेसर दिया गया है। 
पावर बैकअप के लिए इस टैब में 5,100mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो कि 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Created On :   20 Jun 2021 6:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story