Samsung Galaxy Watch Active 2 और Galaxy Watch LTE भारत में लॉन्च

Samsung Galaxy Watch Active 2 and Galaxy Watch LTE launched in India
Samsung Galaxy Watch Active 2 और Galaxy Watch LTE भारत में लॉन्च
Samsung Galaxy Watch Active 2 और Galaxy Watch LTE भारत में लॉन्च

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज कंपनी Samsung ने भारत में Galaxy Watch Active 2 और Galaxy Watch 4G को लॉन्च ​कर दिया है। दोनों​ डिवाइस LTE कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ आते हैं। आपको बता दें कि कंपनी ने इन दोनों डिवाइस के साथ कंपनी ने Samsung Galaxy Tab S6 को भी लॉन्च किया है। 

कीमत 
Galaxy Watch Active 2 के एल्यूमीनियम बॉडी वेरिएंट की कीमत 26,990 रुपए और स्टेनलैस स्टील बॉडी वेरिएंट की कीमत 31,990 रुपए है। इसके सिर्फ 44 mm वर्जन को लॉन्च किया गया है। वहीं Galaxy Watch 4G के 42 mm वर्जन की कीमत 28,490 रुपए और 46 mm वर्जन की कीमत 30,990 रुपए है।

दोनों ही डिवाइस को Amazon और Flipkart के अलावा Samsung ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा दोनों डिवाइस ऑफलाइन सैमसंग पार्टनर स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।  

Galaxy Watch Active 2 को तीन कलर वेरिएंट, सिल्वर, ब्लैक और गोल्ड फिनिश में पेश किया गया है। वहीं एल्यूमीनियम वजर्न को भी तीन कलर वेरिएंट ब्लैक, रोज गोल्ड और क्लाउड सिल्वर फिनिश में उतारा गया है

Samsung Galaxy Watch 4G स्पेसिफिकेशन 
Galaxy Watch 4G के 46 mm वेरिएंट में 1.3 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो कि 360x360 पिक्सल का रेज्यूलेशन देती है। वहीं 42 mm वेरिएंट में 1.2 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यह डिस्प्ले भी 360x360 पिक्सल का रेज्यूलेशन देती है। 

कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टवॉच में ई-सिम का इस्तेमाल होगा। Galaxy Watch LTE में 1.5 GB रैम के साथ 4 GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसमें सैमसंग एक्सीनॉस 9110 प्रोसेसर दिया गया है। 

Samsung Galaxy Watch Active 2 स्पेसिफिकेशन 
Galaxy Watch Active 2 के 44 mm वेरिएंट में 1.4 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जो कि 360x360 पिक्सल का रेज्यूलेशन देती है। इसकी स्क्रीन को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास डीएक्स+ की सुरक्षा दी गई है। यह स्मार्टवॉच आईपी68 सर्टिफाइड है।

इस वॉच में 1.5 GB रैम के साथ 4 GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसमें एक्सीनॉस 9110 प्रोसेसर दिया गया है। Galaxy Watch Active 2 ब्लूटूथ वर्जन 5.0 के जरिए कनेक्ट होते हैं। इस वॉच में 340 mAh की बैटरी दी गई है।

Created On :   11 Oct 2019 10:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story