क्या आप भी हैं प्रीमैच्योर इजैकुलेशन से पीड़ित?, इन उपायों से पाए निजात

These foods are effective in the natural remedies of premature ejaculation
क्या आप भी हैं प्रीमैच्योर इजैकुलेशन से पीड़ित?, इन उपायों से पाए निजात
क्या आप भी हैं प्रीमैच्योर इजैकुलेशन से पीड़ित?, इन उपायों से पाए निजात

डिजिटल डेस्क, भोपाल। आजकल की स्ट्रेसफुल लाइफस्टाइल में पुरुषों को कुछ यौन रोग हो जाते हैं। जिनके चलते उसकी पूरी लाइफ बिगड़ जाती है। शारीरिक संबंधों को इस्टैबलिश करते समय अक्सर पुरुषों को शीघ्रपतन जैसी समस्या का सामना करना पड़ जाता है, जिससे उनकी सेक्सुअल लाइफ स्पॉइल हो जाती है और मैरिड लाइफ में दिक्कतें आने लगती है। इस अवस्था को प्रीमैच्योर इजैकुलेशन कहा जाता है। इसकी वजह से वैवाहिक संबंधों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

 

हालांकि अधिकांश पुरुषों को यह समस्या 40 साल की उम्र में बाद होती है, लेकिन आज कल कम उम्र में ही युवाओं को इस समस्या का सामना करना पड़ जाता है। इसमें इंटरकोर्स से पहले शुक्राणुओं का पतन हो जाता है, इसके उपचार के लिए विटामिन और अन्‍य पूरक का सेवन करना फायदेमंद है।  

आइए जानते है कि किन सप्लीमेंट्स और विटामिन्स के सेवन से इस रोग से मुक्ति पाई जा सकती है। 

 

 


विटामिन सी वाली चीजों का सेवन करना शीघ्रपतन के उपचार के लिए सबसे बेहतर इलाज है। इसके सेवन से शारीरिक संबंध बनाते वक्त गुप्तांगों में संकुचन पैदा होती है।, जिससे शुक्राणु बाहर नहीं निकलते और शीघ्रपतन नहीं होता है। यदि हर रोज कम से कम 90 मिलीग्राम विटामिन सी का सेवन करते हैं तो इस समस्या से निजात पा सकते हैं। 

 
अश्वगंधा को यौन समस्याओं के उपचार लिए प्रभावी औषधि माना जाता है। इसके लगातार सेवन से सेक्स की इच्छा तो बढ़ती ही है, इसके साथ ही साथ शीघ्रपतन की समस्या भी समाप्त हो जाती है। यह शरीर को मजबूत भी बनाता है और नपुंसकता भी दूर करता है। 

 

अदरक वैसे तो शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाता है लेकिन इसका सेवन अगर शहद में मिलाकर किया जाए तो शरीर में रक्त संचार ठीक रहता है। एक चम्मच अदरक के पेस्ट में शहद मिलाकर खाने से शीघ्रपतन की समस्या दूर होती है। इसे दूध में मिलाकर भी सेवन किया जा सकता है।

 

प्रतिदिन कम से कम 15-22 मिलीग्राम विटामिन ई का सेवन बहुत जरूरी है। इससे गुप्तांग की मांसपेशियों के ऊतकों को तोड़ने वाले मुक्त कणों को खत्म करने में मदद मिलती है। ये मुक्त कण ही शीघ्रपतन का कारण होते हैं। 

 

सौंफ को भी नैचुल कामोत्‍तेजक के रूप में जाना जाता है। इसके सेवन से शीघ्रपतन की समस्‍या भी दूर होती है। सौंफ में सौंफ में कैल्शियम, सोडियम, फॉस्फोरस, आयरन और पोटैशियम जैसे तत्‍व पाए जाते हैं जो शरीर की शक्ति बढ़ाते हैं। 


 

कच्चे लहसुन की चार कलियां रोज चबाने से शीघ्रपतन दूर होता है। इसे देसी घी में फ्राइ करके भी खाया जा सकता है। इसके अलावा शहद के साथ भी खाने से प्रीमैच्योर इजैकुलेशन दूर करने में सहायता मिलती है।

 

गाजर भी इस समस्या के लिए लाभादायक है। दो गाजर लें और उसे काटकर उसमें अंडा मिलाएं। इसमें थोड़ा शहद भी मिला लें। इस मिश्रण का सेवन आपको शीघ्रपतन की समस्या से शीघ्र निजात दिलाता है।

 

इमली के बीजों भिगोकर रखें और उनके छिलके उतार लें और उसे ठीक तरह से पीस लें। अब इसमें लगभग दुगुनी मात्रा में गुड़ मिलाएं और इस पेस्‍ट की गोलियां बनाकर शारीरिक संबंध बनाने से दो घंटे पहले दूध के साथ सेवन करें। शीघ्रपतन की समस्‍या जल्दी दूर हो जाएगी।

 

शीघ्रपतन की समस्‍या दूर करने के लिए अरंडी का तेल बहुत फायदेमंद होता है। यह प्रोस्‍टेट से सम्‍बंधित सभी समस्‍याओं को दूर करता है। इस तेल से गुप्‍तांग पर मालिश करने से इस समस्या से निजात मिल जाती है।

 

शीघ्रपतन के उपचार के लिए डॉक्टर हमेशा फोलिक एसिड के सेवन की सलाह देते हैं। इसके सेवन से तनाव और अवसाद की समस्‍या दूर होती है। फोलिक एसिड सेरोटोनिन के स्राव को कम करने में मदद करता है। इससे तनाव खत्म होता है और सेक्स करते दौरान शीघ्रपतन की समस्या से मुक्ति मिलती है।


 

Created On :   8 Nov 2017 7:48 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story