World Sleep Day: चाहते हैं सुकून वाली नींद तो सोने से पहले न करें इन चीजों का सेवन

World Sleep Day: चाहते हैं सुकून वाली नींद तो सोने से पहले न करें इन चीजों का सेवन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई सुकून की नींद चाहता है। जब भी वक्त मिलता है, हम पल भर के लिए सोना चाहते हैं। अगर यह नींद न मिले तो पूरा दिन खराब हो जाता है। खासकर हमारे खान पान का हमारी नींद पर बहुत असर पड़ता है। 15 मार्च "वर्ल्ड स्लीप डे" के दिन हम आपको बता रहे हैं ऐसी चीजों के बारे में, जिनका सेवन हमें सोते समय नहीं करना चाहिए। रात में सोते समय यदि इन चीजों का सेवन कर लिया जाए तो पूरी नींद खराब हो जाती है। इतना ही नहीं ऐसा करना हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। 

- रात में सोने से पहले भूख लगने पर कई बार हम जंक फूड खा लेते हैं। जिसे खाने के बाद चैन की नींद सोना थोड़ा मुश्किल होता है। जंक फूड में सैचुरेटेड फैट होता है जिसे पचाने में काफी वक्त लगता है। रात में इसका सेवन करने से न सिर्फ वजन बढता है बल्कि कई बीमारियां भी लग जाती हैं। 

- सोते समय पाचन शक्ति 50 प्रतिशत तक कम हो जाती है, इ​सलिए रात में सोते समय चिकन या ​कोई प्रोटीन वाली चीज नहीं खानी चाहिए। ज्यादा प्रोटीन लेने से आपकी बॉडी का ध्यान खाने पचाने पर होता है, सोने पर नहीं। आप रात में प्रोटीन के साथ कार्बोहाइड्रेट का सेवन कर सकते हैं। इससे आपकी डाइट संतुलित बनी रहेगी। 

- रात को भूख लगने पर अगर कोई सबसे अच्छा स्नेक्स फूड नजर आता है तो वह है चिप्स। जिसे खोलते ही चिप्स के साथ साथ भूख भी खत्म हो जाती है। चिप्स को खाना जितना आसान है, उतना ही मुश्किल है पचाना। दरअसल प्रोसेस्ड फूड में मोनोसोडियम ग्लूटेमेट की भारी मात्रा होती है जिससे अनिद्रा की समस्या हो सकती है।

- वैसे तो ​सब्जियों का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें कई सारे पोषक तत्व होते है। सोने से पहले सब्जियां खाने में कोई दिक्कत भी नहीं होनी चाहिए, लेकिन सच यह है कि सब्जियों का सेवन भी सोते समय हानिकारक हो सकता है। सब्जियों में अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है। यह हमारे पाचन तंत्र को सुस्त बना देता है। इसके कारण आपको देर रात तक नींद नहीं आती। 

- चॉकलेट का नाम सुनकर ही मुंह में पानी आ जाता है। रात को सोने से पहले कई बार हम काफी या चॉकलेट का सेवन करते हैं। इसमें अधिक मात्रा में कैफीन होता है, इसलिए सोते समय इसका सेवन न करें। 

इन चीजों का करें सेवन
अगर आप रात में भरपूर नींद चाहते हैं तो रात में सोने से पहले हल्के पदार्थों का सेवन कर सकते हैं। आप रात को सोने से पहले दलिया, दूध आदि का सेवन कर सकते हैं। साथ ही आप शहद, केला, बादाम आदि भी खाएंं। इससे आपको रात में अच्छी नींद आएगी। 

Created On :   15 March 2019 6:35 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story