Xiaomi Redmi Go स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 4,499

Xiaomi Redmi Go Smartphone launched in India, learn speciality
Xiaomi Redmi Go स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 4,499
Xiaomi Redmi Go स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 4,499

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी कंपनी Xiaomi ने अपना अब तक का सबसे सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन कंपनी का लेटेस्ट एंट्री-लेवल Redmi Go है। बता दें कि इस साल के शुरुआत में कंपनी इस स्मार्टफोन को कुछ देशों में लॉन्च कर चुकी है। Android 8.1 ओरिओ (एंड्रॉएड गो एडिशन) ओएस पर बेस्ड इस फोन की कीमत 4,499 रुपए से शुरू होती है। इस फोन को दो कलर ब्लू और ब्लैक में लॉन्च किया है।

कीमत और लॉन्च ऑफर्स
Xiaomi Redmi Go के 1GB रैम और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4,499 रुपए रखी गई है। 
स्मार्टफोन को ऑनलाइन Flipkart और Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर mi.com से खरीदा जा सकता है। इसकी पहली सेल 22 मार्च को शुरु होगी। सेल के दौरान जिओ की ओर से 100 जीबी डेटा और 2,200 रुपए तक का कैशबैक मिलेगा। ऑनलाइन के बाद यह फोन ऑफलाइन स्टोर पर भी उपलब्ध होगा। 

स्पेसिफिकेशंस 
Redmi Go में 5 इंच की HD डिस्प्ले दी गई है, जो कि 1280X720 पिक्सल का रेज्यूलेशन देती है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 16:9 है। 

कैमरा
बात करें कैमरे की तो इस फोन में f/2.0 अपर्चर के साथ 8MP का रियर कैमरा मिल जाता है, जो कि LED फ्लैश के साथ आता है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 5MP का फ्रंट  कैमरा दिया गया है। 

रैम/ रोम
इस फोन में 1 GB रैम और 8 GB इंटरनेट स्टोरेज क्षमता दी गई है। इसकी स्टोरेज क्षमता को माइक्रोएसडी कार्ड से 128 GB तक बढ़ाया जा सकता है। 

प्लेटफार्म/ प्रोसेसर
यह फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) पर काम करता है। इसे जल्द पाई अपडेट भी मिल सकता है। इस फोन में स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन 20 से ज्यादा भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं को स्पोर्ट करता है और इसमें गूगल एसिसटेंट हिंदी में दिया गया है।

कनेक्टिविटी/ बैटरी
कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v4.1, FM- रेडियो, माइक्रो USB port, GPS और 3.5mm ऑडियो पोर्ट का ऑप्शन है। वहीं पावर के लिए इस फोन में 3000mAh की बैटरी दी गई है।
  
 

Created On :   20 March 2019 10:28 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story