21वां चीन छांगछुन फिल्म उत्सव उद्घाटित

21वां चीन छांगछुन फिल्म उत्सव उद्घाटित
चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) और चीलिन प्रांत की नगरपालिका के तत्वावधान में 21वां चीन छांगछुन फिल्म उत्सव 23 अगस्त को चीलिन प्रांत के छांगछुन शहर में उद्घाटित हुआ।

बीजिंग, 24 अगस्त (आईएएनएस)। चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) और चीलिन प्रांत की नगरपालिका के तत्वावधान में 21वां चीन छांगछुन फिल्म उत्सव 23 अगस्त को चीलिन प्रांत के छांगछुन शहर में उद्घाटित हुआ।

बताया जाता है कि वर्तमान फिल्म उत्सव 28 अगस्त को समाप्त होगा, जो 6 दिन चलेगा। इस दौरान पुरस्कार वितरण समारोह, फिल्म स्क्रीनिंग और फिल्म कार्निवल आदि कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की 105वीं वर्षगांठ, लाल सेना के लांग मार्च की जीत की 90वीं वर्षगांठ और बर्फ व हिम संस्कृति से जुड़े करीब 500 स्क्रीनिंग कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

वर्तमान फिल्म उत्सव का विषय है नया युग, नया आधार, नई शक्ति। 157 फिल्में प्रतिस्पर्धा और प्रदर्शन में भाग लेंगी। इन फिल्मों में ड्रामा, एनिमेशन, रहस्य, युद्ध और इतिहास आदि विषय शामिल हैं।

चयन के दौर के बाद "वालंटियर पीस एट लास्ट", "डियर यू", "नोबडी", "डिसाइसिव मोमन्ट" और "ब्लेड्स ऑफ द गार्डियंस" आदि 16 फिल्में "गोल्डन डियर अवार्ड्स" के लिए मुकाबला करेंगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   24 Aug 2026 10:22 PM IST

Tags

Next Story