चीन में 9 करोड़ टन से अधिक गेहूं की खरीद

चीन में 9 करोड़ टन से अधिक गेहूं की खरीद
वर्तमान में पूरे चीन में ग्रीष्मकालीन अनाज की खरीद का चरम दौर चल रहा है। चीनी राष्ट्रीय खाद्य और रणनीतिक भंडार प्रशासन ने 24 अगस्त को नवीनतम आंकड़े जारी किए।

बीजिंग, 24 अगस्त (आईएएनएस)। वर्तमान में पूरे चीन में ग्रीष्मकालीन अनाज की खरीद का चरम दौर चल रहा है। चीनी राष्ट्रीय खाद्य और रणनीतिक भंडार प्रशासन ने 24 अगस्त को नवीनतम आंकड़े जारी किए।

इनके अनुसार, देशभर की विभिन्न अनाज कंपनियों ने अब तक कुल 9 करोड़ टन से अधिक गेहूं की खरीद की है। पूरे चीन में अनाज की खरीद का काम व्यवस्थित तरीके से जारी है। इसकी कुल प्रगति संतोषजनक है।

चीनी राष्ट्रीय खाद्य और रणनीतिक भंडार प्रशासन के संबंधित अधिकारी ने बताया कि अनाज उत्पादक किसानों के हितों की रक्षा के लिए अगस्त से संबंधित राष्ट्रीय विभागों ने च्यांगशी और हुनान प्रांतों में धान के लिए न्यूनतम खरीद मूल्य की योजना लागू की है।

इसके साथ ही, हुनान प्रांत में गेहूं के लिए भी न्यूनतम खरीद मूल्य की योजना लागू की गई है। इन नीतियों के जरिए बाजार की उम्मीदों को स्थिर रखने और किसानों के हितों की रक्षा करने की कोशिश की जा रही है।

अगले चरण में, चीनी राष्ट्रीय खाद्य और रणनीतिक भंडार प्रशासन बाजार आधारित खरीद और नीतिगत भंडारण को साथ लेकर आगे बढ़ेगा। साथ ही, बारिश जैसे मौसम में होने वाले बदलावों पर लगातार नजर रखी जाएगी। संबंधित प्रांतों को अनाज सुखाने और भंडारण की क्षमता बढ़ाने तथा खरीद व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा, ताकि फसल कटने के बाद अनाज के नुकसान को कम किया जा सके।

इसके अलावा, अनाज उत्पादन और विपणन के बीच सहयोग तथा किसानों और कंपनियों के बीच संपर्क को और मजबूत किया जाएगा, ताकि किसानों के लिए अनाज बेचना आसान हो और बाजार का संचालन स्थिर बना रहे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   24 Aug 2026 10:22 PM IST

Tags

Next Story