‘मन की बात’ में सराहना के बाद प्रदीप चक्रवर्ती ने पीएम मोदी का जताया आभार

‘मन की बात’ में सराहना के बाद प्रदीप चक्रवर्ती ने पीएम मोदी का जताया आभार
‘मन की बात’ में रविवार को बांस के उत्पादों को लेकर सराहना पाने वाले प्रदीप चक्रवर्ती ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नाम लेने पर आभार जताया है।

अगरतला, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। ‘मन की बात’ में रविवार को बांस के उत्पादों को लेकर सराहना पाने वाले प्रदीप चक्रवर्ती ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नाम लेने पर आभार जताया है।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में मेरे इस छोटे से उद्योग नाम लिया, इसके लिए मैं उनका बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं।

मन की बात कार्यक्रम में पीएम ने बांस से जुड़े नियमों में बदलाव के फायदे बताते हुए कहा कि केंद्र ने 2017 में इसे पेड़ की श्रेणी से बाहर किया। इसके नतीजे आज पूरे देश के सामने हैं।

उन्होंने आगे कहा कि इससे पूर्वोत्तर में बांस से जुड़े उद्योग तेजी से फैल रहे हैं और फिर उन्होंने दक्षिण त्रिपुरा जिले के प्रदीप चक्रवर्ती और गोमती जिले के बिजॉय सूत्रधार का जिक्र किया।

पीएम ने कहा कि इन्होंने नए कानूनों को अपने लिए एक बड़े अवसर के रूप में देखा। फिर अपने काम को टेक्नोलॉजी से जुड़ा। इससे वह पहले से कहीं बेहतर और कहीं ज्यादा बांस के उत्पाद बना रहे हैं।

चक्रवर्ती ने बताया कि हमने यह सेंटर 2008 में शुरू किया था और त्रिपुरा बांस मिशन ने हमें मशीनरी दी है। वर्तमान में हम करीब 150 बांस के उत्पाद बना रहे हैं। इसमें बांस का बैंग, ज्वेलरी बॉक्स और अन्य सामान शामिल है। इस सेंटर पर करीब 12 महिलाएं काम करती हैं।

चक्रवर्ती ने आगे बताया कि यह सेंटर 2008 में खुला था और फिलहाल मुनाफे में है और महिलाओं को उनके काम के अनुसार 6,000 से 6,500 रुपए दिए जाते हैं।

पीएम मोदी ने मन की बात में आगे कहा कि नागालैंड के दीमापुर और उससे आसपास के इलाकों में कई ऐसे स्वयं सहायता समूह हैं, जिन्होंने बांस से खाने के उत्पादों में वैल्यू एडिशन किया है। इसके साथ ही, उन्होंने 'खोरोलो क्रिएटिव क्राफ्ट' जैसी टीमें फर्नीचर और हैंडीक्राफ्ट पर काम कर रही हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 April 2026 6:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story