Breaking News: आज की बड़ी खबरें 12 अक्टूबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 12 अक्टूबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 12 Oct 2025 3:11 PM IST

    बिहार विधानसभा चुनाव: कल जारी होगी जनसुराज की दूसरी लिस्ट

    बिहार विधानसभा चुनाव: कल जारी होगी जनसुराज की दूसरी लिस्ट

  • 12 Oct 2025 2:56 PM IST

    बिहार विधानसभा चुनाव: कल जारी होगी जनसुराज की दूसरी लिस्ट

    बिहार विधानसभा चुनाव: कल जारी होगी जनसुराज की दूसरी लिस्ट

  • 12 Oct 2025 2:39 PM IST

    पाकिस्तान ने कंधार पर की ड्रोन अटैक, पश्चिमी स्पिन बोल्डक क्षेत्र को बनाया निशाना

    पाकिस्तान ने कंधार पर की ड्रोन अटैक, पश्चिमी स्पिन बोल्डक क्षेत्र को बनाया निशाना

  • 12 Oct 2025 2:23 PM IST

    भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने विपक्ष पर साधा निशाना

    भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "पिछली सरकार ने बातें बहुत कीं, लेकिन किया बिल्कुल उल्टा। हम भाजपा हैं, जो कहते हैं वो करते ज़रूर हैं, बहुत सी बातें ऐसी होती हैं जो हम कहते नहीं, पर करते हैं। आज यमुना जी की सफाई हो रही है, और सबसे बड़ी बात ये है कि 5 साल पहले अरविंद केजरीवाल ने यमुना जी पर छठ पर्व बंद करवा दिया था, इस बार रेखा गुप्ता के नेतृत्व में हम यमुना जी पर धूमधाम से छठ मनाएंगे। जो भी वादा किया है, उसे पूरा करेंगे, ये मोदी की गारंटी है।"

  • 12 Oct 2025 2:08 PM IST

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुर्गापुर गैंगरेप मामले पर दी प्रतिक्रिया

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुर्गापुर गैंगरेप मामले पर कहा, "बंगाल में जीरो टॉलरेंस है, हम यहां इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करते हैं और मैं बाहर से यहां पढ़ने आने वाले छात्रों से भी अनुरोध करती हूं कि वे रात में बाहर न जाएं। निजी कॉलेज का भी एक दायित्व है कि छात्रों का ध्यान रखें। घटना निंदनीय है लेकिन जो लोग हॉस्टल में रहते हैं, उनका एक सिस्टम होता है। मैंने पुलिस से सख्त कार्रवाई करने को कहा है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।"

  • 12 Oct 2025 1:58 PM IST

    दुर्गापुर में कथित सामूहिक बलात्कार पीड़िता के पिता ने दी प्रतिक्रिया

    दुर्गापुर में कथित सामूहिक बलात्कार पीड़िता के पिता ने कहा, "वह चलने में असमर्थ है और बिस्तर पर है। मुख्यमंत्री, DG, SP और कलेक्टर सभी हमारी बहुत मदद कर रहे हैं और नियमित रूप से उसके स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ कर रहे हैं। मैंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि वे हमें मेरी बेटी को यहां से ओडिशा ले जाने दें, किसी सुरक्षित स्थान पर, क्योंकि यहां उसकी सुरक्षा खतरे में है। हमने उनसे अनुरोध किया है कि वे हमें उसे ले जाने दें।"

  • 12 Oct 2025 1:38 PM IST

    उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओ.पी. राजभर ने दी प्रतिक्रिया

    उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओ.पी. राजभर ने कहा, "मैं जब अपनी पार्टी के संगठन के काम को लेकर आजमगढ़ में गया ते देखा कि 21 से 22 साल तक वहां समाजवादी पार्टी और बसपा की सरकार रही लेकिन उस सड़क पर किसी का ध्यान नहीं गया। आजमगढ़ को सपा का गढ़ कहा जाता है लेकिन तब भी उस सड़क पर काम नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने मुझे रोक कर सड़क बनवाने का आग्रह किया। मैं जिस बैठक में गया था वहां पर भी करीब 56 प्रधानों ने मुझे उस सड़क के निर्माण पर लिखित आवेदन दिया। जांच हुई और जांच के बाद सड़क निर्माण का बजट स्वीकृत हो गया है। मुख्यमंत्री ने उसे स्वीकृत कर दिया है। हम मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हैं जिन्होंने इस ओर संज्ञान लिया। जो काम सपा और बसपा की सरकार में नहीं हुआ उस काम को योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरा किया गया है।"

  • 12 Oct 2025 1:21 PM IST

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को किया याद

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी होने के साथ ही अखंड भारत के शिल्पी भी हैं। अखंड भारत आज जो स्वरूप हमें भारत का दिखाई देता है इसके शिल्पी के रूप में पूरा भारत लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का स्मरण करता है। उनके प्रति सदैव प्रतिज्ञता ज्ञापित करता है। भारत के वर्तमान स्वरूप को उन्होंने उस समय में जिस सूझ-बूझ के साथ लागू किया था आज वह भारत हम सभी को देखने को मिलता है। पूरा देश 2014 से लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पावन जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में आयोजित करता है। इस अवसर पर रन फॉर यूनिटी का कार्यक्रम भाजपा 2014 से ही आयोजित कर रही है।"

  • 12 Oct 2025 1:12 PM IST

    समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना

    समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "भाजपा द्वारा प्रस्तुत NCRB के आंकड़ों के अनुसार, महिलाएं बड़े पैमाने पर असुरक्षित हैं। भाजपा अपनी विफलता छिपाना चाहती है। उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक उत्पीड़न और अन्याय लगातार हो रहा है। हर विभाग में भ्रष्टाचार है। जिन विभागों को उत्तर प्रदेश के लोगों को सुविधाएं और सहायता प्रदान करनी चाहिए, उनके नौ साल के शासन के दौरान हर विभाग में भ्रष्टाचार व्याप्त है।"

  • 12 Oct 2025 12:55 PM IST

    समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में एक छात्रा के साथ कथित सामूहिक बलात्कार के मामले पर दिया बयान

    समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में एक छात्रा के साथ कथित सामूहिक बलात्कार के मामले पर कहा, "इस सरकार में यह पहला गैंगरेप नहीं है। महिलाओं के खिलाफ बलात्कार और अत्याचार के मामले बढ़ रहे हैं, और घटनाओं की संख्या इसलिए बढ़ रही है क्योंकि पुलिस का इस्तेमाल राजनीतिक उद्देश्यों के लिए किया जा रहा है। भाजपा पुलिस को अपना काम नहीं करने दे रही है। मुठभेड़ इसका समाधान नहीं हो सकता।"

Created On :   12 Oct 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story