Breaking News: आज की बड़ी खबरें 18 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 18 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव
18 सितंबर 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताज़ा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, प्रौद्योगिकी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 18 Sept 2025 1:45 PM IST

    मैहर के नए एसपी ने संभाली कमान, गिनाई प्राथमिकताएं

    मैहर जिले के नए पुलिस कप्तान अवधेश प्रताप सिंह ने बुधवार सुबह मां शारदा के दरबार में मत्था टेकने के बाद कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण कर लिया। इसके साथ ही विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधीनस्थ स्टाफ से परिचय प्राप्त किया, तो वहीं दोपहर बाद सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना व चौकी प्रभारियों की मीटिंग लेकर कानून व्यवस्था एवं आगामी नवरात्र मेला को लेकर विचार-विमर्श किया।

  • 18 Sept 2025 1:35 PM IST

    मामूली कहासुनी पर हत्या करने वाले पति को आजीवन कारावास

    मामूली कहासुनी पर पत्नी की ईंट और हंसिया मारकर हत्या कर देने वाले हत्यारे पति को रामपुर बाघेलान की अपर सत्र अदालत ने आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया है।

  • 18 Sept 2025 1:25 PM IST

    झाली-खडौरा में पुराने विवाद पर 4 हमलावरों को 3-3 साल की कैद

    झाली-खडौरा में पुराने विवाद पर रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के एक मामले में आरोप साबित पाए जाने पर द्वितीय अपर सत्र अदालत ने चारों आरोपियों को 3-3 साल के कारावास की सजा से दंडित किया है।

  • 18 Sept 2025 1:15 PM IST

    मध्यप्रदेश में आज 18-सितंबर-2025 को डीजल की कीमत

    मध्य प्रदेश में डीज़ल का कारोबार औसतन 92.75 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल, 16 सितंबर 2025 से मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमतें पिछले महीने 31 अगस्त, 2025 को औसतन 92.72 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में 0.02 प्रतिशत की वृद्धि है।

  • 18 Sept 2025 1:05 PM IST

    मध्यप्रदेश में आज 18-सितंबर-2025 को पेट्रोल की कीमत

    मध्य प्रदेश में पेट्रोल का औसत मूल्य 107.38 रुपये प्रति लीटर है। कल, 17 सितंबर 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 अगस्त, 2025 को औसतन 107.38 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में अपरिवर्तित रहीं।

  • 18 Sept 2025 12:53 PM IST

    राहुल गांधी के आरोपों को चुनाव आयोग ने बताया गलत और निराधार

    भारत के चुनाव आयोग ने ट्वीट किया, "लोकसभा के नेता राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोप गलत और निराधार हैं। किसी भी वोट को जनता के किसी भी सदस्य द्वारा ऑनलाइन नहीं हटाया जा सकता है, जैसा कि राहुल गांधी ने गलत धारणा बनाई है। प्रभावित व्यक्ति को सुनवाई का अवसर दिए बिना कोई भी विलोपन नहीं हो सकता है। 2023 में, अलंद विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं को हटाने के कुछ असफल प्रयास किए गए थे और मामले की जांच के लिए ईसीआई के प्राधिकारी द्वारा स्वयं एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। रिकॉर्ड के अनुसार, अलंद विधानसभा क्षेत्र 2018 में सुभाध गुट्टेदार (भाजपा) और 2023 में बीआर पाटिल (कांग्रेस) ने जीता था।

  • 18 Sept 2025 12:35 PM IST

    कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय राहुल गांधी के बयान पर बोले जीवन बर्बाद हो रहा है

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "देश के सामने राहुल गांधी ने बातें रखी हैं। यह दूसरी प्रेस कॉन्फ्रेंस थी। यह साबित हो गया है की चुनाव आयोग और यह सरकर आपस से मिलकर चोरी करा रहे हैं। देश का भविष्य खराब कर रहे हैं। जो लोग दिन रात मेहनत करके चुनाव में काम करते हैं। लोगों के सुख दुख में खड़े रहते हैं, जीवन लगा देते हैं उनका जीवन बर्बाद हो रहा है।

  • 18 Sept 2025 12:23 PM IST

    कोई वोट ऑनलाइन डिलीट नहीं किया जा सकता’, राहुल के आरोपों पर EC ने कहा

    कोई वोट ऑनलाइन डिलीट नहीं किया जा सकता’, राहुल के आरोपों पर EC ने कहा

  • 18 Sept 2025 12:00 PM IST

    कई शहरों में बदल गए ईंधन के रेट

    आज पटना में पेट्रोल 51 पैसे बढ़कर 106.11 रुपए और डीजल 49 पैसे महंगा होकर 92.32 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 15 पैसे बढ़कर 107.48 रुपए और डीजल 27 पैसे महंगा होकर 96.48 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 35 पैसे बढ़कर 95.12 रुपए और डीजल 40 पैसे महंगा होकर 88.29 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि, बैंगलोर में पेट्रोल 31 पैसे कम होकर 102.92 रुपए और डीजल 29 पैसे घटकर 90.99 रुपए प्रति लीटर हो गया है। भुवनेश्वर में भी पेट्रोल 08 पैसे और डीजल 07 पैसे कम होकर क्रमश: 101.11 रुपए और 92.69 रुपए प्रति लीटर हो गया है। 

  • 18 Sept 2025 11:48 AM IST

    कच्चे तेल की कीमत मामूली बढ़ी

    अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार- चढ़ाव जारी है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (18 सितंबर 2025) सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 67.68 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, एक​ दिन पहले इसकी कीमतों में मामूली बढ़त देखी गई थी और यह 68.36 डॉलर प्रति बैरल पर था।

Created On :   18 Sept 2025 8:02 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story