Breaking News: आज की बड़ी खबरें 27 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 27 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव
27 जुलाई 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 28 July 2025 12:59 AM IST

    विपक्ष के दवाब में आकर चर्चा को तैयार हुई सरकार - कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर

    कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर को लेकर हम लोगों ने हमेशा केंद्र सरकार से आग्रह किया कि उस दौरान की हकीकत बताइए और जो ऑपरेशन सिंदूर हुआ उसका नतीजा बताइए। पहलगाम में जो घटना घटी क्या वे आतंकवादी बचे या मारे गए? कुछ नहीं तो सदन में चर्चा करके उस पर सारी बात रख दीजिए और ये बता दीजिए कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो दावा कर रहे हैं उसमें कितनी सच्चाई है?... मजबूरन वे(प्रधानमंत्री) विपक्ष के दबाव में आकर चर्चा के लिए तैयार हुए हैं। हम समझते हैं कि चर्चा के दौरान वे सच्चाई सामने रखने का काम करेंगे।"

  • 28 July 2025 12:50 AM IST

    ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है, बल्कि अभी रुका हुआ है - जेडीयू सांसद संजय कुमार

    जेडीयू सांसद संजय कुमार झा ने कहा, "देश के इतिहास में आज तक जब भी आतंकवादी हमला हुआ, उसके जवाब में किसी दूसरे देश में 200 किलोमीटर अंदर घुसकर उनके(हमलावरों के) बेस को खत्म करने का काम केवल ऑपरेशन सिंदूर से हुआ... यह नया भारत है। अगर कोई भी देश पर हमला करेगा तो उसे घर में घुसकर मारेंगे और यही इस देश का 'न्यू नॉर्मल' है... संसद में इस पर चर्चा हो जाए तो अच्छी बात है। देश और दुनिया को तो इस बारे में पता ही है... "

    उन्होंने आगे कहा, "... ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है, बल्कि अभी रुका हुआ है... भारत और दुनिया को ये पता है कि ये आतंकवादी गतिविधि राज्य प्रायोजित है... ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पूरी दुनिया ने हमारी ताकत देखी..."

  • 28 July 2025 12:42 AM IST

    जयंती विशेष ठाठ बनारसिया, जिसने वाद विवाद संवाद और नामवर को बनाया अमर

    हिंदी साहित्य की दुनिया में नामवर सिंह का नाम एक ऐसे सितारे की तरह चमकता है, जिसने आलोचना को न केवल नया आयाम दिया, बल्कि उसे एक रचनात्मक कला के रूप में स्थापित किया। वे हिंदी साहित्य के ऐसे 'प्रकाश स्तंभ' हैं, जिनकी रोशनी हमेशा साहित्य प्रेमियों का मार्गदर्शन करती रहेगी।

  • 28 July 2025 12:26 AM IST

    ऑपरेशन सिंदूर पर राजनीति न करे विपक्ष - रमन सिंह

    छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा और राज्यसभा में चर्चा होगी। विपक्ष लंबे समय से इसकी मांग कर रहा था लेकिन चर्चा के लिए पहले दिन से ही हमारे संसदीय कार्य मंत्री ने कहा था कि हम तैयार हैं। उसके बावजूद भी 4 दिन लोकसभा के खराब किए गए क्योंकि वे(विपक्ष) चर्चा नहीं करना चाहते हैं, केवल हंगामा करना चाहते थे... ये चर्चा देश के लिए जरूरी है...(आतंकियों के) 11 ठिकाने ध्वस्त किए गए। अंतर्राष्ट्रीय जगत में भी पाकिस्तान बेनकाब हुआ है... इस पर विपक्ष को राजनीति नहीं करनी चाहिए। यह चर्चा जवानों का मनोबल बढ़ाने वाली होनी चाहिए।"

  • 28 July 2025 12:19 AM IST

    मुझे कोई आपत्ति नहीं है..खेल जारी रहना चाहिए - सौरव गांगुली

    एशिया कप में भारत-पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखे जाने पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने कहा, "मुझे कोई आपत्ति नहीं है। खेल जारी रहना चाहिए। साथ ही पहलगाम नहीं होना चाहिए, लेकिन खेल जारी रहना चाहिए। आतंकवाद नहीं होना चाहिए, इसे रोकना होगा। भारत ने आतंकवाद के प्रति कड़ा रुख अपनाया है। खेल खेले जाने चाहिए।"

  • 27 July 2025 11:57 PM IST

    बिहार मतदाता सूची से हटे 65 लाख वोटर्स के नाम

    चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के पहले चरण के आंकड़े जारी कर दिए हैं। इसके अनुसार राज्य में 7.24 करोड़ वोटर हैं। वोटर लिस्ट रिवीजन के बाद 65 लाख नाम मतदाता सूची से हट गए हैं। पहले राज्य में कुल वोटर्स 7.89 करोड़ थे।

  • 27 July 2025 11:54 PM IST

    भारत ने ड्रॉ के लिए कड़ी मेहनत की बेन स्टोक्स

    इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स भारत द्वारा पारी ड्रॉ घोषित करने से इनकार करने पर नाराज थे। उन्होंने कहा कि मैच का परिणाम तय हो चुका था, इसलिए वह अपने शीर्ष गेंदबाजों को जोखिम में नहीं डालना चाहते थे।

  • 27 July 2025 11:17 PM IST

    मैनचेस्टर टेस्ट हुआ ड्रॉ

    भारत ने दूसरी पारी में 143 ओवर बैटिंग कर मैनचेस्टर टेस्ट को हार से ड्रॉ में बदल दिया। टीम से शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर ने शतक लगाया। वहीं केएल राहुल ने 90 रन की पारी खेली। ओल्ड ट्रैफर्ड में पहली पारी में भारत ने 358 और इंग्लैंड ने 669 रन बनाए थे। भारत ने दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 425 रन बनाए।

  • 27 July 2025 10:59 PM IST

    'ऑपरेशन सिंदूर' के सभी पहलुओं पर होनी चाहिए चर्चा फौजिया खान

    संसद में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा की जानी है। विपक्ष मांग कर रहा है कि 'ऑपरेशन सिंदूर' की सच्‍चाई सदन और देश की जनता जाने। विपक्ष यह भी चाहता है कि इसके बारे में प्रधानमंत्री जानकारी दें। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एनसीपी (एससीपी) सांसद फौजिया खान ने कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' पर संसद में सभी पहलुओं पर चर्चा होनी चा‍हिए।

  • 27 July 2025 10:27 PM IST

    पीएम मोदी ने राजेंद्र चोल के नेक कामों का किया वर्णन, उनका संबोधन प्रेरणादायक स्वामी सुरेशानंद

    गंगईकोंडा चोलपुरम में आदि तिरुवथिरई महोत्सव में प्रधानमंत्री मोदी के हिस्सा लेने पर चिन्मय मिशन के स्वामी सुरेशानंद ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि आज का दिन ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण है।

Created On :   27 July 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story