चीन और श्रीलंका ने दूरसंचार धोखाधड़ी के खिलाफ सहयोग किया

चीन और श्रीलंका ने दूरसंचार धोखाधड़ी के खिलाफ सहयोग किया
श्रीलंकाई पुलिस ने हाल में दूरसंचार धोखाधड़ी की वजह से गिरफ्तार किए गए 125 व्यक्तियों को चीन वापस भेजा।

बीजिंग, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। श्रीलंकाई पुलिस ने हाल में दूरसंचार धोखाधड़ी की वजह से गिरफ्तार किए गए 125 व्यक्तियों को चीन वापस भेजा।

बताया जाता है कि इस साल से दूरसंचार धोखाधड़ी और उससे जुड़े व्यक्तियों में अन्य देशों से श्रीलंका में स्थानांतरण करने का रूझान दिखता है। चीन और श्रीलंकाई पुलिस ने व्यावहारिक कानून प्रवर्तन सहयोग को लगातार गहरा किया और इसके खिलाफ कार्रवाई पर जोर दिया।

हाल में श्रीलंका पुलिस ने कई अभियान चलाए और धोखाधड़ी के कई ठिकाने नष्ट किए। अभियान में दूरसंचार धोखाधड़ी से जुड़े व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

श्रीलंका स्थित चीनी दूतावास के समर्थन में सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय ने 29 मार्च को संबंधित व्यक्तियों का प्रत्यावर्तन करने के लिए हूपेई प्रांत के पुलिसकर्मियों को भेजा। अब हूपेई प्रांत के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग मामलों की जांच में प्रयास कर रहे हैं।

सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि चीनी सार्वजनिक सुरक्षा विभाग और अधिक देशों के साथ कानून प्रवर्तन सहयोग जारी रखेंगे और दूरसंचार व इंटरनेट धोखाधड़ी का सख्ती से विरोध करेंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 April 2026 8:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story