चुनाव आयोग पर फिर बरसे अरविंद सावंत, थप्पड़ कांड पर भी साधा निशाना
अमरावती, 28 सितंबर (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) नेता अरविंद सावंत ने चुनावी अनियमितताओं पर चुनाव आयोग की आलोचना की। इस दौरान अरविंद सावंत थप्पड़ कांड पर दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा और भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पुलिस के कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।
चुनावी अनियमितताओं पर अरविंद सावंत ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के बारे में कुछ बताने के लिए नहीं रह गया है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के सामने टीएमसी को लेकर केस चल रहा है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को फटकार लगाते हुए तुरंत फैसला लेने का आदेश दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि चुनाव आयोग ने शिवसेना के साथ कैसा बर्ताव किया, हम अनुभव कर रहे हैं। इतनी फटकार के बाद भी चुनाव आयोग बेशर्मी से बैठा रहा।
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव के दौरान आखिरी दो घंटे में कई लाख लोगों ने वोट किए। इस पर हमने चुनाव केंद्रों के सीसीटीवी फुटेज की मांग की थी, जिससे पता चल सके के पांच बजे के बाद कितने लोगों ने वोट किए। हमें सीसीटीवी का फुटेज नहीं दिया गया। पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान देश की पूरी मिलिट्री लगा दी।
अरविंद सावंत ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा स्थानीय नागरिक को थप्पड़ मारने वाले वीडियो पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रवेश वर्मा पहले सांसद थे, वह घमंडी हैं। अगर वहां पर आम आदमी पार्टी की सरकार होती तो भाजपा के लोग किस तरह से पेश आते। अगर उस व्यक्ति ने आपकी गलती बता दी तो थप्पड़ मार दिया। दिल्ली की जनता ने वोट नहीं दिए, बल्कि भाजपा ने मतदाताओं से वोट को खरीदा है। इस मामले के बाद लोगों को पता चल गया होगा कि उन्होंने किसका चुनाव किया है।
सावंत ने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि पुलिस कार्रवाई नहीं करती है। पुलिस के सामने ही व्यक्ति को मारा जा रहा है लेकिन वह कुछ नहीं बोल रही है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   28 Sept 2026 7:13 PM IST












