एनर्जी, इम्युनिटी और ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट हैं ये विटामिन्स, जानिए स्त्रोत

एनर्जी, इम्युनिटी और ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट हैं ये विटामिन्स, जानिए स्त्रोत
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर जल्दी-जल्दी कुछ भी खा लेते हैं, लेकिन ये नहीं सोचते कि उसमें हमारे शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व हैं या नहीं। सही विटामिन्स अगर आपके शरीर को मिल रहे हैं, तो आप ना सिर्फ अंदर से हेल्दी महसूस करेंगे बल्कि बाहर से भी ग्लो करते नजर आएंगे। दिक्कत ये है कि हममें से ज्यादातर लोग ये जानते ही नहीं कि कौन सा विटामिन किस काम आता है और वो मिलता कहां से है।

नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर जल्दी-जल्दी कुछ भी खा लेते हैं, लेकिन ये नहीं सोचते कि उसमें हमारे शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व हैं या नहीं। सही विटामिन्स अगर आपके शरीर को मिल रहे हैं, तो आप ना सिर्फ अंदर से हेल्दी महसूस करेंगे बल्कि बाहर से भी ग्लो करते नजर आएंगे। दिक्कत ये है कि हममें से ज्यादातर लोग ये जानते ही नहीं कि कौन सा विटामिन किस काम आता है और वो मिलता कहां से है।

विटामिन ए आपकी आंखों और स्किन के लिए बहुत जरूरी होता है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन साफ और चमकदार दिखे, तो गाजर, शकरकंद जैसी चीजें जरूर खाएं। इसके बाद आता है विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, जिसमें कई तरह के विटामिन शामिल होते हैं जैसे बी1, बी2, बी3, बी6, बी12। ये सभी मिलकर आपके शरीर को एनर्जी देने का काम करते हैं। साबुत अनाज, अंडा, चिकन, केला और मछली में ये भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

विटामिन सी आपकी इम्युनिटी को मजबूत बनाने में सबसे ज्यादा मदद करता है। संतरा, नींबू, आंवला जैसी चीजों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। ये ना सिर्फ आपको बीमारियों से बचाते हैं बल्कि आपकी स्किन को भी ग्लोइंग बनाते हैं।

विटामिन डी भी उतना ही जरूरी है, खासकर आपकी हड्डियों के लिए। सुबह की धूप इसका सबसे अच्छा सोर्स है। इसके अलावा कुछ फूड्स जैसे फैटी फिश में भी ये मिलता है। अगर शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाए, तो कमजोरी और थकान महसूस होने लगती है।

विटामिन ई आपकी स्किन और बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। बादाम, अखरोट और दूसरे नट्स में ये पाया जाता है। ये आपकी स्किन को नरम और हेल्दी बनाए रखता है। वहीं विटामिन के खून के थक्के बनने में मदद करता है और ये हरी पत्तेदार सब्जियों जैसे पालक और केले में मिलता है।

इसके अलावा फोलेट (बी9) और बायोटिन (बी7) भी बहुत जरूरी होते हैं। फोलेट नई सेल्स बनाने में मदद करता है और बायोटिन आपके बालों व नाखूनों को मजबूत बनाता है। ये आपको पालक, बीन्स और नट्स जैसी चीजों से आसानी से मिल जाते हैं।

इसके साथ ही आपको अपनी डाइट में वैरायटी रखनी चाहिए। सिर्फ एक ही तरह का खाना खाने से काम नहीं चलेगा। जितना रंग-बिरंगा और नेचुरल खाना होगा, उतना ही ज्यादा आपको अलग-अलग विटामिन्स मिलेंगे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   29 March 2026 10:17 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story