'विजयन को जिताएं, ताकि केरल भी विजयी हो', कमल हासन ने केरल सीएम को दी शुभकामनाएं

विजयन को जिताएं, ताकि केरल भी विजयी हो, कमल हासन ने केरल सीएम को दी शुभकामनाएं
अभिनेता और निर्माता कमल हासन ने पिछले कई दशकों में अपनी फिल्मों के जरिए लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। राजनीति में भी सक्रिय रहने वाले कमल हासन अक्सर अपने विचार खुलकर साझा करते हैं। इस बीच मंगलवार को उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को आगामी चुनावों के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

चेन्नई, 17 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता और निर्माता कमल हासन ने पिछले कई दशकों में अपनी फिल्मों के जरिए लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। राजनीति में भी सक्रिय रहने वाले कमल हासन अक्सर अपने विचार खुलकर साझा करते हैं। इस बीच मंगलवार को उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को आगामी चुनावों के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

इस पोस्ट के जरिए उन्होंने स्पष्ट किया कि चाहे कुछ लोग उन्हें केरल का आउटसाइडर मानते हों, लेकिन वह इस राज्य से भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं।

कमल हासन ने अपने पोस्ट में लिखा, ''मैं पिनाराई विजयन को आगामी चुनावों के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं। भले ही कुछ लोग मुझे बाहरी व्यक्ति मानते हों, फिर भी केरल मेरे लिए सिर्फ एक राज्य नहीं, बल्कि एक भावनात्मक जुड़ाव है। मैं राज्य की तरक्की और स्थिरता की कामना करता हूं।''

उन्होंने अपने पोस्ट में सभी केरलवासियों से अपील की कि वे पिछले दशक के कामकाज और उपलब्धियों पर गौर करें। कमल हासन ने कहा, ''इस राज्य के लाभार्थियों से अपील है कि वे पिछले दस सालों के कार्यों पर ध्यान दें और सोच-समझकर फैसला लें।''

कमल हासन ने आगे कहा, ''आइए विजयन को विजयी होने दें, ताकि केरल भी विजयी हो। यह मेरी व्यक्तिगत राय है।''

फिल्मी की बात करें तो कमल हासन के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। इनमें सबसे चर्चा उनकी अगली फिल्म की है, जिसमें वह तमिल सुपरस्टार रजनीकांत के साथ नजर आने वाले हैं। यह फिल्म अभी 'केएचएक्सआरके' के नाम से जानी जा रही है। यह प्रोजेक्ट खास इसलिए है क्योंकि लगभग 47 साल बाद रजनीकांत और कमल हासन एक साथ पर्दे पर दिखाई देंगे।

इसके अलावा, कमल हासन का अपना प्रोडक्शन हाउस, राज कमल फिल्म्लस इंटरनेशनल, रजनीकांत की अगली फिल्म 'थलाइवर 173' को प्रोड्यूस कर रहा है। इस फिल्म को सिबी चक्रवर्ती निर्देशित करेंगे। शूटिंग इस साल अप्रैल में शुरू होने की उम्मीद है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 March 2026 1:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story