ईरान संघर्ष के 37 दिन, दुनिया का सबसे लंबा इंटरनेट शटडाउन जारी

ईरान संघर्ष के 37 दिन, दुनिया का सबसे लंबा इंटरनेट शटडाउन जारी
पश्चिम एशिया तनाव के बीच ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट अब तक का सबसे लंबा राष्ट्रव्यापी शटडाउन बन गया है। ऐसा जो 37 दिनों से जारी है।

तेहरान, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया तनाव के बीच ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट अब तक का सबसे लंबा राष्ट्रव्यापी शटडाउन बन गया है। ऐसा जो 37 दिनों से जारी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, देश में 864 घंटे से इंटरनेट बंद है। इंटरनेट मॉनिटरिंग संस्था नेटब्लॉक्स ने कहा कि यह किसी भी देश का अब तक का सबसे लंबा राष्ट्रव्यापी इंटरनेट शटडाउन है। ईरान में इंटरनेट कनेक्टिविटी सामान्य स्तर के केवल 1 प्रतिशत पर है, जिससे 90 मिलियन से अधिक लोग वैश्विक इंटरनेट से कट गए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने पहले वैश्विक इंटरनेट कनेक्टिविटी रखी थी, लेकिन संघर्ष बढ़ने के साथ ही उसने खुद को अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से काटकर नेशनल नेटवर्क तक सीमित कर लिया। यह फैसला यूएस और इजरायली हमलों के बाद लिया गया, जिसके बाद सरकार ने इंटरनेट एक्सेस पर सख्त नियंत्रण लागू कर दिया।

विदेशी मीडिया के मुताबिक तनाव के कारण सरकार ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए इंटरनेट बंद कर दिया। सरकार ने वैकल्पिक इंटरनेट विकल्पों, जैसे कि सैटेलाइट कनेक्शन और वीपीएन, पर भी पाबंदी लगा रखी है।

इससे पहले जनवरी में भी विरोध प्रदर्शनों के दौरान देश में हफ्तों तक इंटरनेट बंद रहा था, लेकिन मौजूदा शटडाउन ने उसका भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

एक अन्य एक्स पोस्ट में, मॉनिटर ने नेटब्लॉक्स ने अन्य संघर्षरत या संकटग्रस्त देशों से तुलना करते हुए इसे सबसे लंबा शटडाउन बताया। कहा कि कुछ देशों में लंबे समय तक रुक-रुक कर या क्षेत्रीय स्तर पर शटडाउन हुआ है, जबकि नॉर्थ कोरिया कभी भी ग्लोबल इंटरनेट से कनेक्ट नहीं हुआ।

इस पोस्ट के अनुसार, तमाम पाबंदियों के बीच ईरान पहला देश है जिसने पूर्ण इंटरनेट कनेक्टिविटी को लागू कराया और फिर उसे राष्ट्रीय नेटवर्क में बदल दिया। यह उत्तर कोरिया जैसा नहीं है, जो कभी ग्लोबल इंटरनेट से जुड़ा ही नहीं था।

अन्य देशों म्यांमार, सूडान, तिग्रे, यूक्रेन, गाजा में लंबे समय तक व्यवधान हुआ, लेकिन किसी ने भी संकट के समय पूरे देश को ऑफलाइन नहीं किया था। ईरान की बात करें तो आम नागरिक पूरी तरह दुनिया से कटे हुए हैं।

यूक्रेन और गाजा जैसे संघर्षरत देशों में इंफ्रास्ट्रक्चर को हुए नुकसान की वजह से भी कनेक्टिविटी पर असर पड़ा, हालांकि ऐसा कोई संघर्ष या युद्ध नहीं हुआ जिससे पूरा देश ऑफलाइन हो गया हो।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 April 2026 5:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story