जौनपुर में पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश को किया गिरफ्तार, दूसरा फरार

जौनपुर में पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश को किया गिरफ्तार, दूसरा फरार
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में रविवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मड़ियाहूं पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक बाइक सवार बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है।

जौनपुर, 29 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में रविवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मड़ियाहूं पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक बाइक सवार बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है।

सीओ परमानन्द कुशवाहा ने बताया कि रविवार सुबह मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के अंतर्गत खेडवारी मोड़ के पास थाना प्रभारी मय फोर्स के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहन की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने बाइक सवारों को रोका तो वे भागने का प्रयास करते हुए पुलिस पर फायरिंग करने लगे। पुलिस ने अपने बचाव में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

पूछताछ में घायल ने अपना नाम शिवम उर्फ गोलू राजभर निवासी मंझनपुर बताया। पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, दो कारतूस के साथ काले रंग की बाइक बरामद की है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया है कि केस दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई करें।

गौरतलब है कि 23 मार्च को पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार रुपए का इनामी गोतस्कर आरिफ घायल अवस्था में गिरफ्तार किया था। सीओ प्रतिमा वर्मा के मुताबिक, मीरगंज थानाध्यक्ष और चौकी इंचार्ज जंघई अपनी टीम के साथ गोधना बाजार में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि बंधवा बाजार से जंघई की ओर दो संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल पर भाग रहे हैं, जिनका पीछा मछलीशहर पुलिस कर रही है।

सूचना मिलते ही मीरगंज पुलिस सक्रिय हो गई और बंधवा की दिशा में घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में आरिफ के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   29 March 2026 9:32 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story