झारखंडः खूंटी में अफीम-डोडा बरामद, चार गिरफ्तार, एक एकड़ में लगी अवैध खेती नष्ट

झारखंडः खूंटी में अफीम-डोडा बरामद, चार गिरफ्तार, एक एकड़ में लगी अवैध खेती नष्ट
झारखंड के खूंटी जिले की पुलिस ने मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। जिले के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के घरों में की गई छापेमारी के दौरान करीब 36 लाख रुपये मूल्य का अफीम और डोडा बरामद किया गया है। इस दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

खूंटी, 25 मार्च (आईएएनएस)। झारखंड के खूंटी जिले की पुलिस ने मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। जिले के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के घरों में की गई छापेमारी के दौरान करीब 36 लाख रुपये मूल्य का अफीम और डोडा बरामद किया गया है। इस दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बकसपुर पंचायत स्थित गारी गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। सूचना मिली थी कि गांव के संतोष आईंद और जीवन जशमन आईंद उर्फ लेबरे ने अपने घरों में अफीम और डोडा छिपाकर रखा है।

एसपी मनीष टोप्पो के निर्देश पर तोरपा एसडीपीओ ख्रिस्टोफर केरकेट्टा के नेतृत्व में गठित टीम ने संतोष आईंद के घर से दो बोरे में छिपाकर रखा गया 39.78 किलोग्राम डोडा बरामद किया गया। इसके बाद उसकी निशानदेही पर जीवन जशमन आईंद के घर से प्लास्टिक की बाल्टी में रखा 6.320 किलोग्राम अफीम जैसा पदार्थ जब्त किया गया।

पुलिस ने इस मामले में संतोष आईंद और जीवन जशमन आईंद के अलावा महादेव टुटी उर्फ मनीष तथा जाठा संगा उर्फ सुकरा संगा को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सभी आरोपियों ने अवैध अफीम की खेती और कारोबार में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने गारी गांव में करीब एक एकड़ में लगी अफीम की फसल, जिसमें फल लगे हुए थे, को भी नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई से यह संकेत मिला है कि जिले में प्रतिबंध के बावजूद चोरी-छिपे अफीम की खेती अब भी जारी है।

इस संबंध में जरियागढ़ थाना में केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। छापेमारी दल में एसडीपीओ ख्रिस्टोफर केरकेट्टा, सर्किल इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, थाना प्रभारी विरेंद्र कुमार, सब-इंस्पेक्टर आनंद कुमार पंडित, सहायक अवर निरीक्षक तारकेश्वर साह गोंड सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 March 2026 9:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story