महासमुंद में नशीले पदार्थों की तस्करी का बड़ा खुलासा, 77 किलो गांजे के साथ महाराष्ट्र के दो तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद में नशीले पदार्थों की तस्करी का बड़ा खुलासा, 77 किलो गांजे के साथ महाराष्ट्र के दो तस्कर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन निश्चय के तहत एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मालवाहक ट्रक से गांजे की तस्करी करते हुए महाराष्ट्र के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से 77.620 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 38.81 लाख रुपए बताई जा रही है।

महासमुंद, 18 नवंबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन निश्चय के तहत एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मालवाहक ट्रक से गांजे की तस्करी करते हुए महाराष्ट्र के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से 77.620 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 38.81 लाख रुपए बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स को अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी और एंड टू एंड एवं फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट और डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश मिले थे। इसी क्रम में जिले में लगातार चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी एक वाहन एमएच 45 एई 9708 में गांजा लेकर ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस ने एनएच-53 रोड पर ग्राम रेहटीखोल के पास नाकेबंदी की। कुछ समय बाद मुखबिर के बताए अनुसार ट्रक आते हुए नजर आया, जिसे रोककर जांच की गई। वाहन चालक ने अपना नाम गणेश शिंदे, पिता गौतम शिंदे, उम्र 35 साल, निवासी आवडी, थाना मोहड, जिला शोलापुर (महाराष्ट्र) और रविराज बालू सुडके पिता बालू सुडके, उम्र 19 साल, निवासी भिकवडी आडगांव, थाना विटटा, जिला सांगली (महाराष्ट्र) बताया।

पुलिस ने जब उन्हें सूचना से अवगत कराया तो दोनों गोलमोल जवाब देने लगे। कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने माजदा ट्रक के डाला में 3 बोरियों में गांजा होना बताया। वाहन की तलाशी लेने पर डाला में 3 बोरियों में गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजा जिला सोनपुर (ओडिशा) से लोड कर जिला शोलापुर (महाराष्ट्र) ले जा रहे थे, जहां नशे का धंधा करने की योजना थी। पुलिस की कार्रवाई से उनकी यह योजना फेल हो गई।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 77.620 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमत 38,81,000 रुपए, घटना में प्रयुक्त आयशर माजदा ट्रक कीमत 10,00,000 रुपए और दो मोबाइल कीमत 14,000 रुपए, कुल 48,95,000 रुपए की संपत्ति आरोपियों से जब्त कर कब्जे में ली।

गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थाना सिंघोड़ा में अपराध क्रमांक 142/2026 धारा 20 (बी) (II) (सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। प्रकरण में गांजा उपलब्ध कराने वाले और मांगने वाले पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story