एमपीईएसबी में 2317 पदों पर बंपर भर्ती, नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के लिए आवेदन शुरू
भोपाल, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी के साथ वैकेंसी जारी होने की तलाश में जुटे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के कुल 2,317 पदों पर बंपर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
एमपीईएसबी की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट तक अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जाम कर सकते हैं। वहीं, जिन अभ्यर्थियों से एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय गलती हो जाएगी, उनके लिए करेक्शन विंडो 25 अप्रैल तक खुला रहेगा।
एमपीईएसबी ने जिन 2,317 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें नर्सिंग ऑफिसर के 2,099 और सिस्टर ट्यूटर के 218 पद शामिल हैं। वहीं, एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से बीएससी नर्सिंग/पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण और तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी), मेरिट सूची, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी मध्य प्रदेश सरकार के वेतनमान और पद के अनुसार होगी। वहीं, लिखित परीक्षा का आयोजन 15 मई को आयोजित होने की संभावना है।
एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइल में करना होगा, जो अनारक्षित (यूआर) के लिए 500 रुपए और मध्य प्रदेश के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/आर्थिक रूप से कमजोर/दिव्यांग (केवल मध्य प्रदेश के निवासी) के लिए 250 रुपए तय किया गया है।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद एप्लीकेशन फीस का भुगतान कर, फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में रजिस्ट्रेश फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   9 April 2026 8:20 PM IST










