मुंबई में छठ गीतों को लेकर विवाद, दलवई ने पूछा-क्या रेलवे के जरिए भाजपा का प्रचार किया जा रहा

मुंबई, 13 नवंबर (आईएएनएस)। मुंबई में आस्था के महापर्व छठ को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी बीच कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने एक विवादित बयान देते हुए कहा है कि छठ पूजा मुंबई में क्यों मनाते हो, यह पर्व मनाने के लिए लोगों को यूपी-बिहार चले जाना चाहिए।
दलवई का यह बयान उस वक्त आया है जब मुंबई के रेलवे स्टेशनों पर छठपूजा के गीत चलाए गए, जिसे मनसे के कार्यकर्ताओं की शिकायत पर बंद कराया गया। ऐसा मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने सोशल मीडिया पोस्ट में जिक्र किया है।
आईएएनएस से बातचीत में दलवई ने कहा कि छठ पूजा के लिए रेलवे स्टेशन पर गाने लगाने की जरूरत नहीं है। क्या रेलवे के जरिए भाजपा का प्रचार किया जा रहा है? महाराष्ट्र में हम लोग छठ पूजा नहीं करते हैं। छठ पूजा को हमारे दिमागों में डालने की बात है, वह गलत है।
दूसरी ओर, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की किताब में समाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे से जुड़े जिक्र पर दलवई ने कहा कि उस समय मैं दिल्ली में था और संघ के सदस्यों ने बड़े पैमाने पर उस आंदोलन में हिस्सा लि6या था। मैं अन्ना हजारे से पूछना चाहता हूं कि हम उनका सम्मान करते हैं और उनकी उम्र व अनुभव को मानते हैं, लेकिन 2014 में भाजपा के सत्ता में आने के बाद हुए घोटालों पर वे चुप क्यों हैं? वे अब दिल्ली जाकर भूख हड़ताल क्यों नहीं करते? उस समय उन्हें काफी समर्थन मिला था और उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ जमकर प्रचार किया था, जबकि कांग्रेस के नेता उनसे बात करने के लिए तैयार थे। आज अगर वे भाजपा के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करते हैं तो वे उनसे बात नहीं करेंगे, बल्कि हो सकता है कि उनके खिलाफ बल प्रयोग करें। इसीलिए घबरा रहे हैं। सोनिया गांधी ने बिल्कुल सही कहा है।
दूसरी ओर, छठ पूजा के जश्न को लेकर मनसे प्रमुख राज ठाकरे के एक्स पोस्ट पर शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने कहा, "मैंने भी उनकी पूरी एक्स पोस्ट पढ़ी है और इसे पढ़ने के बाद मेरे मन में सबसे पहला सवाल यही आया कि आखिर आप कहना क्या चाह रहे हैं? आप अपनी राजनीतिक हार से पूरी तरह भ्रमित और निराश हैं, और बस कुछ भी लिख और बोल रहे हैं। किसी की पूजा से जुड़ी भावना को आहात न करें। छठ के मौसम में ही यह गीत सुनाई पड़ते हैं, इसके बाद नहीं। इसीलिए, ऐसी बयानबाजी न करें।
उन्होंने कहा कि हर साल छठ पर जानबूझकर कुछ ऐसे बयान दिए जाते हैं जिनसे इस त्योहार से जुड़ी लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे। इसलिए सबसे पहले मैं अपने साथियों से यही कहूंगा कि वे जितनी चाहें उतनी राजनीति करें, क्योंकि हमारे पास राजनीति करने के लिए बहुत सारे मुद्दे हैं, लेकिन किसी की धार्मिक प्रथाओं या पूजा-पाठ को लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :  
