अंतरराष्ट्रीय: भूटान में भारत के नए राजदूत होंगे संदीप आर्य, सुधाकर दलेला की लेंगे जगह

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने संदीप आर्य को भूटान के लिए भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया है। वह वर्तमान में वियतनाम गणराज्य में भारत के राजदूत के रूप में कार्यरत हैं।
आर्य बहुत जल्द महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। संदीप आर्य 1994 बैच के आईएफएस अधिकारी हैं। उनके पास अंतर्राष्ट्रीय कूटनीति और विदेश नीति के क्षेत्र में व्यापक अनुभव है। उन्होंने अपनी कूटनीतिक यात्रा की शुरुआत 1994 में की थी और इसके बाद उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है।
वर्तमान में, आर्य वियतनाम गणराज्य में भारत के राजदूत के रूप में कार्यरत हैं, जहां उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और वियतनाम के साथ भारत की रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके कार्यकाल में वियतनाम और भारत के बीच व्यापार, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और कूटनीतिक संबंधों में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है।
उन्हें वर्ष 2022 में वियतनाम का राजदूत नियुक्त किया गया था। कूटनीतिक करियर में उन्होंने विभिन्न देशों में भारत के हितों की रक्षा की है और वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति को मजबूती से प्रस्तुत किया है। आर्य के नेतृत्व में, भारत और भूटान के संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।
बता दें कि संदीप आर्य बतौर राजदूत सुधाकर दलेला की जगह लेंगे। दलेला 1993 बैच के आईएफएस अधिकारी हैं। उन्हें रॉयल किंगडम ऑफ भूटान में भारत के राजदूत के रूप में साल 2022 में नियुक्त किया गया।
मंत्रालय के अनुसार संदीप आर्य जल्द ही कार्यभार संभालेंगे।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   5 Aug 2025 5:49 PM IST