नोएडा सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन पर युवती ने लगाई छलांग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

नोएडा सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन पर युवती ने लगाई छलांग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
नोएडा के सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती ने अचानक मेट्रो ट्रैक पर छलांग लगा दी। यह घटना थाना फेज-1 क्षेत्र में स्थित सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन की बताई जा रही है। घायल अवस्‍था में युवती को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया।

नोएडा, 25 मार्च (आईएएनएस)। नोएडा के सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती ने अचानक मेट्रो ट्रैक पर छलांग लगा दी। यह घटना थाना फेज-1 क्षेत्र में स्थित सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन की बताई जा रही है। घायल अवस्‍था में युवती को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती अचानक प्लेटफॉर्म से नीचे कूद गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और मेट्रो प्रशासन की टीम तुरंत पहुंच गई। राहत एवं बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया और घायल युवती को ट्रैक से निकालकर तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों के अनुसार, युवती की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो पाई है। उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि युवती की पहचान की जा सके और घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। इस घटना के चलते कुछ समय के लिए मेट्रो सेवाएं भी प्रभावित हुईं, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य कर दी गई।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवती ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह आत्महत्या का प्रयास था या किसी अन्य कारण से यह घटना हुई।

फिलहाल पुलिस अस्पताल में युवती की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और उसके होश में आने का इंतजार कर रही है, ताकि उससे पूछताछ कर घटना की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 March 2026 8:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story