राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम से डरी हुई है भाजपा संजय राउत

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से डरी हुई है भाजपा  संजय राउत
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के पुणे में होने वाले 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर सियासत तेज हो गई है। शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने कहा कि इस कार्यक्रम से भारतीय जनता पार्टी डर गई है।

पुणे, 22 अगस्त (आईएएनएस)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के पुणे में होने वाले 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर सियासत तेज हो गई है। शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने कहा कि इस कार्यक्रम से भारतीय जनता पार्टी डर गई है।

संजय राउत ने कहा, "राहुल गांधी पुणे में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए आ रहे हैं। हजारों छात्र, खासकर लड़कियां, इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी और राहुल गांधी से बातचीत करेंगी।"

उन्होंने कहा, "पुणे ऐसी जगह है, यहां से स्वतंत्रता की चिंगारी भी निकली थी। यहां से छात्रों की गूंज उठेगी और पूरे देश में जाएगी, और इस वजह से भारतीय जनता पार्टी डर गई है।"

पुलिस द्वारा लगाई गई शर्तों पर राउत ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष होने के साथ-साथ देश के प्रतिष्ठित नेता भी हैं। राहुल गांधी आज यहां आने वाले हैं, और पुलिस ने 30 से ज्यादा शर्तें लगाई हैं। हां, प्रधानमंत्री आते हैं, केंद्रीय गृह मंत्री आते हैं। भाजपा के कई नेता यहां आते हैं, क्या उन पर आपने शर्तें रखीं। नेता प्रतिपक्ष के साथ इस तरह का बर्ताव लोकतंत्र में होता है क्या?"

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी 22 अगस्त 2026 को पुणे में आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। यह कार्यक्रम शाम 4:30 बजे से रात 9:30 बजे के बीच आरटीओ चौक के पास एसएसपीएमएस कॉलेज ग्राउंड में निर्धारित है।

'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा 17 जून 2026 को राजस्थान के कोटा शहर से की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य पेपर लीक, परीक्षा रद्द होने, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी और बेरोजगारी जैसे युवाओं व छात्रों के मुद्दों को उठाना है। कोटा के बाद इसके अन्य कार्यक्रम 17 जुलाई को देहरादून, 8 अगस्त को प्रयागराज और अब 22 अगस्त को पुणे में आयोजित किए जा रहे हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 Aug 2026 3:53 PM IST

Tags

Next Story