Nitish Kumar Samriddhi Yatra In Araria: राज्यसभा चुनाव से पहले CM नीतीश कुमार ने अररिया में जनसभा को किया संबोधित, RJD पर बोला तीखा हमला, अपनी सरकार को लेकर उन्होंने क्या कहा?

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के CM नीतीश कुमार अपनी ‘समृद्धि यात्रा’ के दूसरे चरण के तहत आज 11 मार्च को किशनगंज और अररिया जिलों के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। नीतीश बोले वर्ष 2005 से पहले बिहार की हालत कैसी थी यह सभी लोग जानते हैं। RJD के शासनकाल में लोग शाम होते ही घर से डर के मारे बाहर नहीं निकलते थे। लेकिन जब से हमारी सरकार आई है यहां कानून का राज आ गया है। उन्होंने सीएम पद छोड़ने और राज्यसभा जाने के बारे में कुछ भी नहीं बताया।
नीतीश कुमार ने कहा, ''हिन्दू-मुस्लिम में झगड़ा होता था। स्वास्थ्य, शिक्षा व्यवस्था की हालत खराब थी। जब हमारी सरकार आई तो हमने काम किया। राज्य में प्रेम और भाईचारे का माहौल है। हिन्दू-मुस्लिम में झगड़ा नहीं होता है। मंदिरों की घेराबंदी की। बिहार में जो भी समस्या थी उसको खत्म किया। शिक्षा क्षेत्र में काम किया। स्कूल खुले, शिक्षकों की भारी संख्या में नियुक्ति हुई। साइकल पोशाक योजना शुरु किया।''
सीएम ने आगे कहा, ''पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति खराब थी। 2005 से पहले 1 दिन में 1-2 लोगों का ही इलाज हो पाता था। लेकिन आज 1100-1200 लोगों का इलाज होता है। अस्पताल बने, डॉक्टरों को लाया गया। पहले सिर्फ 6 मेडिकल कॉलेज थे। हमने 6 और मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं। अब मेडिकल कालेजों की संख्या 12 हो गई है। 21 जिलों में मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। वहीं अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाई जा रही है।
उन्होंने दावा करते हुए ये भी कहा, ''बिहार में सड़कों का जाल बिछा, पुल-पुलिया बना। प्रदेश के सबसे दूर वाले इलाके से 4 घंटे में पटना लोग पहुंच जाते हैं। जनसभा के दौरान कई महिलाएं जाने लगी तो CM ने उन्हें टोका कि मत जाइए मेरी पूरी बात सुनिये। हम बता रहे कि कितना काम बिहार के लिए किया, कितना काम महिलाओं के लिए किया।
उन्होंने आगे कहा, "बिहार में लोगों को मुफ्त बिजली मिल रही है। गांव गांव सड़क बनी हैं. घर-घर नल का जल पहुंचा। आने वाले 5 सालों में 1 करोड़ लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव पर हमला बोलते हुए कहा पिछली सरकार ने महिलाओं के लिए भी कुछ नहीं किया। वे सीएम कुर्सी से हटे तो पत्नी को बना दिया।
उन्होंने कहा, ''केंद्र का पूरा सहयोग बिहार को मिल रहा है। पीएम मोदी का नमन करते हैं। अगले 5 सालों में विकास की गति और तेज होगी। बिहार बहुत आगे बढ़ेगा।''
Created On :   11 March 2026 10:22 PM IST












