Kerala Assembly Elections 2026: केरल विधानसभा चुनाव को लेकर CEC की बैठक में शामिल हुए कई कांग्रेस नेता, प्रत्याशियों की जारी की पहली लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव को लेकर CEC की बैठक में शामिल हुए कई कांग्रेस नेता, प्रत्याशियों की जारी की पहली लिस्ट

डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। केरल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। केरल में विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान होने के पहले कांग्रेस पार्टी ने अपनी कमर कस ली है। विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को कांग्रेस की केंद्रीय समिति की मीटिंग हुई है। इस बैठक में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव KC वेणुगोपाल, अम्बिका सोनी, TS देव समेत अन्य सदस्य कांग्रेस दफ़्तर में मौजूद थे। इस दौरान केरल चुनाव पर मंथन किया गया। खबर है कि पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर उस पर मुहर भी लगा सकती है।

कई सांसद बनाए जा सकते हैं प्रत्याशी

केरल में विधानसभा की कुल 140 सीटें हैं उसमें से लगभग 90 सीटों पर कांग्रेस पार्टी अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है। बाकी बची हुई सीटें अपने सहयोगियों के लिए छोड़ सकती है। जानकारी मिली है कि कांग्रेस पार्टी पहली लिस्ट जारी कर रही है उसमें करीब 31 प्रत्याशियों के नाम है। सुगबुगाहट तेज है कि सांसद हिबी हिडेन, सांसद के सुधाकरण, सांसद के सुरेश विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

तारीखें के ऐलान के पहले माहौल बनाने की तैयार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का केरल विधानसभा चुनाव की नजदीकियों को देखते हुए कई दौरे होने हैं। वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए राज्य में आ चुके हैं। उन्होंने युवाओं और महिलाओं के लिए कुछ जनकल्याण कारी योजना (Public Welfare Schemes)का भी ऐलान किया है। इससे चुनाव की तारीखें आने के पहले माहौल तैयार किया जा सके।

केरल में बीते दो कार्यकाल से राज्य में LDF (लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट) वामपंथी नेतृत्व वाली सरकार सत्ता पर काबिज है। बीजेपी यहां तीसरे नंबर की पार्टी है। जबकि कांग्रेस मुकाबले में रही है। कांग्रेस का दावा है कि इस बार वह सत्ता हासिल कर लेगी।

Created On :   11 March 2026 11:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story