Telangana Politics: बीजेपी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री पर किया सीधा वार, पार्टी सांसद ने दी चेतावनी

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बयान पर बीजेपी ने जोरदार पलटवार किया है। भाजपा सांसद धर्मपुरी अरविंद बताया कि मुख्यमंत्री ने बयानबाजी का नया कीर्तिमान बना दिया है। साथ ही उन्होंने सीधे तौर पर तुष्टीकरण करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा कि सीएम कैबिनेट की होने वाली बैठक में सिर पर टोपी पहनकर और 'कलमा' पढ़कर इसका आगाज करेंगे। उन्होंने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार अपनी कुर्सी को बचाने के लिए AIMIM के दबाव में आकर प्रदेश को गिरवरी रख चुकी है।
यह भी पढ़े -तेलंगाना अमेरिका के हार्वर्ड केनेडी स्कूल ने सीएम रेवंत रेड्डी को एआई सिंपोजियम में बोलने के लिए आमंत्रित किया
CM को दी चेतावनी
बीजेपी सांसद का कहना है कि राज्य में राज्य की राजनीति में बदलाव हो रहा है, जो गहरी चिंता का विषय है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर सरकार खुद को किसी एक विशेष पार्टी या मजहब के दबाव में रखेगी तो ऐसे में राज्य की जनता के हित के लिए कैबिनेट कैसे फैसले लेगी? उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश की जनता ने रेवंत रेड्डी को विकास और प्रगति के लिए चुना था, लेकिन वे वोट बैंक की राजनीति में उलझ गए हैं। इस वजह से प्रदेश का मूल ढांचा और संकृति खतरे में पड़ गई है। उन्होंने 'निज़ाम संस्कृति' के पुनरुद्धार का हवाला देते हुए अपनी चेतावनी में कहा कि बीजेपी किसी हाल में इस प्रकार की गठजोड़ और वोटर्स को विभाजित करने वाली राजनीति को बर्दाश्त नहीं करेगी। इसके लिए सड़क से लेकर संसद तक विरोध जारी रहेगा।
यह भी पढ़े -तेलंगाना में नक्सलियों के सरेंडर पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम बोले, अंतिम दौर में नक्सल मुक्त अभियान
अस्पसंख्यक तुष्टीकरण का मामला
धर्मपुरी अरविंद ने यह बयान ऐसे समय पर दिया है, जब प्रदेश में सत्तारूढ़ पार्टी और विपक्ष के बीच 'ध्रुवीकरण' का मामला गरमाया हुआ है। उन्होंने यह हमला कांग्रेस सरकार के उन कदमों के लेकर किया है, जिन्हे बीजेपी अल्पसंख्यक तुष्टीकरण के मुद्दे की संज्ञा देने में लगी है। इस मामले में राजनीति विश्लेषको का मानना है कि आगामी दिनों में तेलंगाना की राजनीति में हिंदुत्व और तुष्टीकरण के मुद्दे के आसपास रहने वाली है।
Created On :   24 Feb 2026 1:31 AM IST












