Pappu Yadav Security: निर्दलिया सांसद पप्पू यादव ने सुरक्षा हटाना किया दावा, हमले की जताई आशंका

निर्दलिया सांसद पप्पू यादव ने सुरक्षा हटाना किया दावा, हमले की जताई आशंका
बिहार की लोकसभा सीट पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि उनकी सुरक्षा को हटा लिया गया है।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की लोकसभा सीट पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि उनकी सुरक्षा को हटा लिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने ऐसा करके उनपर हमला करने का खुला निमंत्रण दे दिया गया है। उन्होंने खुद की जान को खतरा बताते हुए सवाल किया कि मेरी सुरक्षा को बार-बार क्यों हटाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस मामले के लेकर हाई कोर्ट भी गए थे और सदन में गृहमंत्री से भी मुलाकात करेंगे।

जल्दबाजी में हटाई ये सुरक्षा

निर्दलिया सांसद ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से चर्चा करते हुए कहा, "अपराधी को खुला खिताब दे देना कि हमने सुरक्षा हटा लिया है, तुम मार दो। Y सिक्योरिटी मुझे मिली हुई है, उसमें इनकी कृपा तो कुछ थी नहीं। आप क्यों बार-बार मेरी सुरक्षा को हटा रहे हो। पहले मधेपुरा से सुरक्षा हटा लिए, जब अभी गिरफ्तारी हुई थी। उसके पहले पूर्णिया में तीन एसएलआर वाला था, उसको हटा लिए और अब आज आनन फानन में बीएमपी सुरक्षा हटा लिए।"

पीटीआई ने पप्पू यादव से पूछा कि आपके साथ बार-बार ऐसा क्यों हो रहा है? इसके जवाब में उन्होंने कहा, "हम इसे लेकर हाई कोर्ट गए हुए हैं, आज बहस हुई है। सुप्रीम कोर्ट भी जा रहे हैं। स्पीकर साहब से भी मिले हैं. सदन में गृहमंत्री से मिलेंगे, हर कीमत पर उनसे मुलाकात करेंगे।"

पप्पू यादव को पुलिस ने किया था गिरफ्तार

दरअसल, निर्दलिया सांसद को 6 फरवरी, 2026 को उनके पटना स्थित आवास पुलिस ने गिरफ्तार किया था। यह कार्रवाई गर्दनीबाग पुलिस थाने में दर्ज 31 साल पुराने मामले में की गई थी। इन दौरान उनके समर्थकों ने जोरदार हंगाम किया और इसका विरोध किया। इस वक्त उनके समर्थकों और पुलिस के बीच कहासुनी भी देखने को मिली थी।

Created On :   24 Feb 2026 1:53 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story