बिहार पॉलिटिक्स: निशांत कुमार की बिहार यात्रा को लेकर BJP का बड़ा बयान, कहा - 'अपनी विरासत को...'

निशांत कुमार की बिहार यात्रा को लेकर BJP का बड़ा बयान, कहा - अपनी विरासत को...
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीयू चीफ नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार बिहार की यात्रा पर रवाना होने वाले हैं। इसकी तैयारी जोर-शोर के साथ की जा रही है।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीयू चीफ नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार बिहार की यात्रा पर रवाना होने वाले हैं। इसकी तैयारी जोर-शोर के साथ की जा रही है। इस बीच निशांत कुमार की यात्रा पर बीजेपी ने प्रतिक्रिया दी है।

निशांत कुमार की बिहार यात्रा पर बीजेपी ने दी प्रतिक्रिया

बीजेपी ने निशांत कुमार की बिहार यात्रा को लेकर सांसद मनन कुमार ने सोमवार को मीडिया से चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है। अगर निशांत कुमार अपने पिता के नक्शे-कदम पर चलना चाहते हैं और जनता से जुड़ना चाहते हैं, तो इसका स्वागत है।

मनन मिश्रा ने पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, "अगर उन्होंने अपनी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए राजनीति में कदम रखा है। जेडीयू में शामिल हुए हैं, तो यह बिहार के लिए एक सकारात्मक कदम हैं।"

इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी सांसद मनन मिश्रा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि ये लोग केवल स्वार्थ के लिए गठबंधन करते हैं, लेकिन राज्य के चुनाव में एक-दूसरे के खिलाफ हो जाते हैं। उन्होंने कहा, "मैं यकीन के साथ कह सकता हूं कि बंगाल में कांग्रेस को शून्य मिलेगा।"

राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल पर जमकर साधा निशाना

बीजेपी सांसद ने राहुल गांधी के एक बयान पर कहा कि यह महागठबंधन नहीं, यह सिर्फ ठगबंधन है, मुझे नहीं लगता है कि केजरीवाल और कांग्रेस में कोई तालमेल रहा। यह लोग अपनी स्वार्थ की राजनीति करते है, कांग्रेस बंगाल में शून्य है।

बंगाल चुनाव को लेकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है। दो-तिहाई बहुमत की ओर बढ़ रही है। मतदान के पहले चरण में भारी संख्या में लोग वोट डालने आए, जो ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी सरकार के खिलाफ लोगों के मूड को दिखाता है। उन्होंने कहा कि 90 फीसद से ज्यादा मतदान हुआ है। दूसरे चरण में भारी मतदान होने की उम्मीद है।

इस दौरान मनन मिश्रा ने तेजस्वी यादव और अरविंद केजरीवाल के बंगाल में चुनाव प्रचार अभियान पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "तेजस्वी यादव और अरविंद केजरीवाल को पश्चिम बंगाल में कौन पूछता है। तेजस्वी यादव की जब बिहार में ही कोई हैसियत नहीं है, तो बंगाल में उनकी क्या अहमियत हो सकती है। पश्चिम बंगाल के लोगों पर तेजस्वी यादव या अरविंद केजरीवाल का कोई असर नहीं है। राज्य के लोगों ने विकास और बदलाव का मन बना लिया है।"

Created On :   27 April 2026 9:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story