Bihar Politics: 'सरकारी जमीन पर बने घरों पर चलेगा बुलडोज' CM सम्राट चौधरी के इस बयान पर चिराग पासवान ने दिया सुझाव

सरकारी जमीन पर बने घरों पर चलेगा बुलडोज CM सम्राट चौधरी के इस बयान पर चिराग पासवान ने दिया सुझाव
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के एक बयान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पलटवार किया है। उन्होंने सुझवा देते हुए कहा कि पहले उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी उसके बाद आगे की कार्रवाई करनी है।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के एक बयान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पलटवार किया है। उन्होंने सुझवा देते हुए कहा कि पहले उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी उसके बाद आगे की कार्रवाई करनी है। मुख्यमंत्री ने रविवार को मुंगेर में कहा था कि अगर सरकारी जमीन पर कोई भी घर बना होगा, उसे हर हाल में गिरा दिया जाएगा। जिसे कोई भी बचा नहीं सकता है। उनकी इस कड़ी प्रतिक्रिया पर चिराग पासवान ने पलटवार किया है।

चिराग पासवान का सुझाव

पटना एयरपोर्ट पर सोमवार को चिराग पासवान ने मीडिया से बातचीत करने हुए कहा, "जिस तरीके से अतिक्रमण कई बार विकास की राह में गतिरोधक बनता है। ऐसे में जहां भी अवैध अतिक्रमण है उसके ऊपर कार्रवाई की जाएगी, लेकिन यह भी सुनिश्चित करें कि कोई ऐसा घर न तोड़ा जाए जिनका जायज अधिकार है। परिवार के साथ अन्याय न हो।"

उन्होंने यह भी कहा, "हम लोग हमेशा इस बात के पक्षधर रहे हैं कि जो गरीब परिवार है उसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। किसी का घर उजाड़ने से पहले जगह मुहैया कराई जाए। उसके बाद उचित कार्रवाई की जाए।"

शराबबंदी पर भी दी प्रतिक्रिया

शराबंबदी कानून को लेकर पूछे गए सवाल पर चिराग पासवान ने कहा, "कानून में जहां पर त्रुटियां हैं जरूर उसको दुरुस्त किया जाएगा। मैंने खुद इस बात को कई बार कहा है कि इस कानून के पीछे की सोच कतई गलत नहीं है। शराब की वजह से कई घर बर्बाद हुए हैं। यकीनन रह-रहकर कुछ कमियां आती हैं। चाहे जहरीली शराब हो, सीमावर्ती इलाकों में आयात की बात हो, तो जो त्रुटियां हैं उसको जरूर दुरुस्त किया जाएगा। क्योंकि सरकार के सामने ये एक बड़ी जिम्मेदारी है।"

Created On :   27 April 2026 8:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story