झारखंड परीक्षा धांधली मामला: बीजेपी सांसदों ने राज्य सरकार पर साधा निशाना, कांग्रेस पर दोहरी राजनीति का लगाया आरोप

बीजेपी सांसदों ने राज्य सरकार पर साधा निशाना, कांग्रेस पर दोहरी राजनीति का लगाया आरोप
भाजपा का कहना है कि कांग्रेस का झारखंड में मुंह बंद क्यों है? JMM जांच क्यों नहीं करवा रही है?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में धांधली को लेकर बीजेपी सांसदों ने संसदीय परिसर में राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सदन के बाहर हुए इस प्रदर्शन में बीजेपी सांसदों ने झारखंड में JPSC, JSCC समेत भर्ती परीक्षाओं में धांधली के आरोपों को विरोध प्रदर्शन किया।

झारखंड पेपर लीक मामले पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा अभी केवल CID जांच हुई है, लीपापोती चल रही है, JPSC के अध्यक्ष का इस्तीफा। JMM के महासचिव की पत्नी खुद JPSC सदस्य हैं। अभी तक उनका इस्तीफा नहीं हुआ है। इस मामले की JMM लीपापोती करना चाहती है। इस दौरान उन्होंने आगे कहा कांग्रेस में इतनी हैसियत नहीं है कि वे झारखंड जाएं और इस विषय को उठाएं।

बीजेपी सांसद और प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू ने कहा राज्य में कांग्रेस के समर्थन से सरकार चल रही है। पिछले 6 सालों से लगातार परीक्षा पेपर लीक हो रहे हैं, चाहें JPSC की बात हो, JSSC की बात हो, सिपाही भर्ती की परीक्षा में तो 19 बच्चों की मौत हो गई। बीजेपी सांसद ने इस दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आगे कहा कांग्रेस पार्टी झारखंड में मुंह क्यों बंद करके रखती है? कांग्रेस का झारखंड में मुंह बंद क्यों है? JMM जांच क्यों नहीं करवा रही है? CID जो राज्य सरकार की ही एजेंसी है, उसके माध्यम से जांच हो रही है। साहू ने कहा इससे पहले भी सीआईडी के माध्यम से जो शराब घोटाले में जांच हुई, उस घोटाले को खत्म करने का प्रयास किया गया। कांग्रेस पार्टी ने जब-जब समर्थन देकर राज्य में सरकार बनाई है, तब-तब झारखंड के छात्रों के साथ खिलवाड़ करने का काम किया गया है। हम मांग करते हैं कि जिन बच्चों ने आत्महत्या की है, उनके परिवारों को सरकार को 1-1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए। इस देश में दोहरी राजनीति नहीं चलेगी। हम मांग करते हैं कि उन परीक्षा अनियमितताओं की CBI जांच हो।

Created On :   29 July 2026 3:29 PM IST

Tags

Next Story