बिहार विधानसभा चुनाव 2025: भाजपा ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बिहार चुनाव प्रभारी नियुक्त किया, सी.आर. पाटिल और केशव प्रसाद मौर्य को बनाया सह-प्रभारी

भाजपा ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बिहार चुनाव प्रभारी नियुक्त किया, सी.आर. पाटिल और केशव प्रसाद मौर्य को बनाया सह-प्रभारी

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पार्टी नेता धर्मेंद्र प्रधान को बिहार चुनाव प्रभारी नियुक्त किया। पार्टी के सी.आर. पाटिल और केशव प्रसाद मौर्य को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया। बीजेपी ने बिहार, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों को लेकर संगठन में कई नेताओं को अहम जिम्मेदारियों दी है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नियुक्ति पत्र जारी किए है।

आपको बता दें बीजेपी ने बिहार विधानसभा चुनाव की कमान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को सौंपी गई है। प्रधान को पार्टी ने प्रदेश चुनाव प्रभारी बनाया है। उनके साथ केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल और उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को प्रदेश चुनाव सह प्रभारी नियुक्त किया है।

पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने कई नई नियुक्तियां की हैं। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव को पश्चिम बंगाल का प्रदेश चुनाव प्रभारी बनाया गया है। यादव के साथ लोकसभा सांसद बिप्लब कुमार देब को प्रदेश चुनाव सह प्रभारी जॉइन किया है। बीजेपी ने 2021 के चुनाव में बंगाल में अच्छा प्रदर्शन किया। वहां बीजेपी मुख्य विपक्षी दल है।

भाजपा ने पार्टी नेता बैजयंत पांडा को तमिलनाडु चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। मुरलीधर मोहोल को तमिलनाडु चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त किया गया।

आधिकारिक पत्र बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने जारी किया है। पार्टी ने साफ तौर पर कहा है कि ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। बीजेपी ने आगामी चुनावी में संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति को धार देने के मकसद से ये नियुक्तियां की है।

आपको बता दें बिहार में नीतीश की अगुवाई में एनडीए की सरकार है। नीतीश सरकार में बीजेपी से सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम हैं। 2020 के चुनाव में बीजेपी ने 74 सीटें जीती थीं।


Created On :   25 Sept 2025 3:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story