CJP Protest: प्रदर्शन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा ऐलान, देशभर में 26 जुलाई को निकालेगी 'कैंडल मार्च'

प्रदर्शन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा ऐलान, देशभर में 26 जुलाई को निकालेगी कैंडल मार्च
जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रदर्शन जारी है। इस बीच सीजेपी ने रविवार को देशभर में कैंडल मार्च निकालने का आह्वान किया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रदर्शन जारी है। इस बीच सीजेपी ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने ऑफिशिल हैंडल से रविवार को देशभर में कैंडल मार्च निकालने का आह्वान किया है। पार्टी के मुताबिक, यह कैंडल मार्च शाम 6 मार्च से निकाली जाएगी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। सीजेपी ने अपने समर्थकों, छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और आम जनता से मार्च को शांतिपूर्ण तरीके से भग लेने की अपील की है।

सीजेपी ने एक्स पर किया पोस्ट

सीजेपी ने कहा कि यह मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से निकाली जाएगी। मार्च में शामिल होने वाले सभी लोगों से कानून का पालन करने और शांति बनाए रखने की अपील की है। CJP ने देश के अलग-अलग शहरों और राज्यों में लोगों से शाम 6 बजे कैंडल मार्च में शामिल होकर अपना समर्थन दर्ज कराने का अनुरोध किया है।

सीजेपी ने प्रतिभागियों से की ये अपील

सीजेपी 26 जुलाई को देशभर में कैंडल मार्च निकालने जा रही है। सीजेपी ने लोगों से अपने-अपने जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर शांतिपूर्ण मार्च निकालने की अपील की है। पार्टी के मुताबिक, इस मार्च का उद्देश्य जंतर मंतर और संसद मार्च में पुलिस लाठीचार्ज और बल प्रयोग में घायल हुए छात्रों के प्रति एकजुटता व्यक्त करना है। सीजेपी ने छात्रों, अभिभावकों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों को मार्च में शामिल होने की अपील की है।

सीजेपी ने अपनी अपील में कहा कि सभी प्रतिभागी पहले शामिल होकर आयोजन को व्यवस्थित करें। छात्र संगठनों और अन्य समूहों से स्थानीय स्तर पर जरूरी अनुमति और व्यवस्थाओं के लिए कोऑर्डिनेट करने को कहा गया। कार्यक्रम के समय प्रतिभागियों से छात्रों की मांगों को सार्वजनिक रूप से पढ़ने और प्रभावित लोगों के प्रति समर्थन व्यक्त करने का आग्रह किया गया है। इसके बाद सभी लोग मोमबत्तियां जलाकर शांतिपूर्वक मार्च करेंगे। पार्टी ने कहा है कि यह कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित किया जाएगा। आयोजन से जुड़ी विस्तृत प्रक्रिया, आवश्यक सामग्री और ज्ञापन प्रारूप पार्टी की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए हैं। CJP ने लोगों से कानून का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से अपनी भागीदारी दर्ज कराने की अपील की है।

Created On :   25 July 2026 1:56 PM IST

Tags

Next Story