मोदी कैबिनेट से इस्तीफा: आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में रवनीत सिंह बिट्टू की होगी बड़ी भूमिका!, जानिए क्या है बीजेपी की नई रणनीति

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मोदी कैबिनेट से एक मंत्री ने इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम की सलाह पर भारतीय संविधान के आर्टिकल 75(2) के तहत केंद्रीय मंत्रिपरिषद से रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।
यह भी पढ़े -रवनीत सिंह बिट्टू ने सभी आतंकवाद पीड़ितों के लिए हुई अरदास का किया स्वागत, बोले- 'निर्दोष को मिले समान सम्मान'
आपको बता दें पंजाब में कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में बीजेपी अपनी मजबूत पकड़ बनाने के लिए उन्हें नई कमान सौंप सकती है। यानी कि बीजेपी उन्हें केंद्रीय मंत्रिपरिषद से हटाकर पंजाब भेजने की तैयारी में है। पंजाब भेजकर बीजेपी बिट्टू को वहां की सक्रिय राजनीति में उतारने के मूड़ में है। आगामी विधानसभा चुनाव में बिट्टू की बड़ी भूमिका हो सकती है।
बिट्टू कई विवादित मामलों में भी रहे। जिनके चलते बीजेपी ने उन्हें इस बार राज्यसभा चुनाव में दोबारा भेजने से परहेज किया, हालांकि बीजेपी आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।
आपको बता दें बिट्टू ने पंजाब निकाय चुनाव में पुलिस को कुछ आपत्तिजनक और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया, जिनकी वजह से एससी समुदाय में नाराजगी फैली , उनकी राष्ट्रीय स्तर पर आलोचना हुई थी। उन्हें सार्वजनिक तौर पर मीडिया और पंजाब एससी आयोग के सामने माफी मांगनी पड़ी थी।
हाल ही में सतलुज मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटाने पर उनकी ओर से विवादिय बयान दिया, जिससे पंजाब बीजेपी में असहजता नजर आई। पार्टी नेता ने बिट्टू के बयान को व्यक्तिगत और निजी बताया।
बीजेपी ने पिछले महीने हुए राज्यसभा चुनाव में रवनीत सिंह बिट्टू को उम्मीदवार नहीं बनाया था। तभी से उनके मोदी मंत्रिमंडल से बाहर होने की अटकलें चल रही थी , बीते कई दिनों से वो मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब उन्होंने इस्तीफा दिया और पीएम की सलाह पर राष्ट्रपति ने स्वीकार किया। मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्रीय कैबिनेट से रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने इस्तीफा शुक्रवार 24 जुलाई, 2026 को दिया।
Created On :   25 July 2026 1:02 PM IST












