MP News: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. गोविंद नारायण सिंह की जयंती पर विधानसभा में आयोजित हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम, विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ने किया नमन

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. गोविंद नारायण सिंह की जयंती पर विधानसभा में आयोजित हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम, विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ने किया नमन
विधानसभा में पुष्पांजलि कार्यक्रम के दौरान पूर्व सीएम के प्रदेश के राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन में उनके उल्लेखनीय योगदान को भी याद किया गया। इस दौरान उनके परिजन भी मौजूद रहें। विधानसभा परिसर में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया

डिजिटल डेस्क,भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में आज पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय गोविंद नारायण सिंह को भावभीनी पुष्पांजलि दी गई। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के जन्म दिवस पर शनिवार को विधानसभा के सेंट्रल हॉल में गरिमामय पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वर्गीय गोविंद नारायण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान प्रदेश के राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन में उनके उल्लेखनीय योगदान को भी याद किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सीएम सिंह के सुपुत्र अशोक सिंह तथा विधायक विक्रम सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, विधानसभा सचिवालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Created On :   25 July 2026 12:48 PM IST

Tags

Next Story