PM Modi video: पीएम मोदी ने लगातार दूसरे दिन जारी किया वीडियो, पॉजिटिव रिस्पॉन्स के लिए युवाओं को कहा - 'थैंक्यू'

पीएम मोदी ने लगातार दूसरे दिन जारी किया वीडियो, पॉजिटिव रिस्पॉन्स के लिए युवाओं को कहा - थैंक्यू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देर रात फिर वीडियो जारी किया। उन्होंने एक दिन पहले यानि गुरुवार को शेयर किए गए अपने वीडियो को लेकर बात की।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देर रात फिर वीडियो जारी किया। उन्होंने एक दिन पहले यानि गुरुवार को शेयर किए गए अपने वीडियो को लेकर बात की। प्रधानमंत्री ने वीडियो पर मिले पॉजिटिव रिस्पॉन्स के लिए युवाओं का आभार जताया। उन्होंने कहा, 'थैंक यू फ्रेंड्स। कल देर रात आपसे मिलने का मौका मिला।'

पीएम ने वीडियो में आगे कहा, 'मैंने जो वीडियो पोस्ट किया था, उस पर आप लोगों ने जिस तरह से रिस्पॉन्ड किया और पॉजिटिव सुझाव दिए, उसके लिए सभी का आभार। आपका लोगों का यह प्यार बना रहेगा। हमारा रिश्ता और ज्यादा सक्रियता के साथ जुड़ता रहेगा। थैंक यू, थैंक यू दोस्तों।'

क्या बोले थे गुरुवार के वीडियो में?

हाल ही में हुई कैबिनेट मीटिंग के दौरान पीएम मोदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से देश के करोड़ों युवाओं से ज्यादा से ज्यादा जुड़ने की अपील की थी। उन्होंने अपनी कैबिनेट के सभी सदस्यों को सोशल मीडिया और खासकर इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहने की सलाह दी थी। पीएम ने कहा था कि इंस्टाग्राम पर बड़ी संख्या में युवा मौजूद हैं, ऐसे में सरकार को इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से उनसे सीधे जुड़ने और संवाद बढ़ाने की जरूरत है।

इसके अगले ही दिन यानि गुरुवार रात करीब पौने 12 बजे पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक सेल्फी वीडियो मैसेज पोस्ट किया। इसमें उन्होंने छात्रों से नीट पेपर लीक पर बात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ खड़ी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि पेपर लीक होना कोई आसान बात नहीं है, इसके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

Created On :   25 July 2026 12:12 AM IST

Tags

Next Story