Ravneet Singh Bittu Resign: रवनीत सिंह बिट्टू ने रेल राज्यमंत्री के पद से दिया इस्तीफा, पीएम मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति मुर्मू ने किया स्वीकार

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी की सलाह पर उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। यह फैसला संविधान के आर्टिकल 75(2) के अंतर्गत लिया गया है।
यह भी पढ़े -अंधेर नगरी, चौपट राजा.. क्या यही है सीएम मान का 'रंगला पंजाब', रवनीत बिट्टू ने पंजाब की कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
क्यों दिया इस्तीफा?
रवनीत सिंह का राज्यसभा का कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो गया था। 18 जून को हुए राज्यसभा चुनाव में बीजेपी ने उन्हें दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाया था। शुक्रवार को उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया।
सियासी जानकारों के मुताबिक रवनीत सिंह बिट्टू का अचानक पद से इस्तीफा देना महज प्रशासनिक फेरबदल नहीं हो सकता। यह आगामी पंजाब चुनाव के लिए बीजेपी के मास्टरप्लान का हिस्सा है। पार्टी बिट्टू को चुनाव में कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती है।
यह भी पढ़े -रवनीत सिंह बिट्टू ने सभी आतंकवाद पीड़ितों के लिए हुई अरदास का किया स्वागत, बोले- 'निर्दोष को मिले समान सम्मान'
माना जा रहा है कि उनका राज्यसभा कार्यकाल खत्म होने के बाद से आलाकमान ने उनके लिए नई भूमिका तय कर ली थी। अकाली दल से गठबंधन टूटने के बाद बीजेपी पंजाब में एक ऐसे तेजतर्रार और बड़े जनाधार वाले चेहरे की तलाश में है जो सीधे जमीनी स्तर पर पार्टी का नेतृत्व कर सकें। रवनीत सिंह बिट्टू इसके लिए सबसे उपयुक्त विकल्प हैं।
Created On :   24 July 2026 8:49 PM IST












