CJP Protest: 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...' CJP की मांग पर केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पेपर लीक के मामले में माहौल गरमाया हुआ है। इस बीच केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने सोनम वांगचुक के अनशन खत्म और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन पर टिप्पणी की है। उनका कहना है कि पेपर लीक पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कड़े कानून बनाने के फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि सरकार ने प्रदर्शनकारियों की मांगों पर सकारात्मक तौर पर विचार करेगी। वे कहते हैं कि छात्रों को न्याय मिलना चाहिए। साथ उम्मीद जताई है कि इस आंदोलन को जल्द से जल्द खत्म किया जाएगा।
यह भी पढ़े -शिक्षा मंत्रालय का सचिव बनते ही विवादों में घिरे नरेश पाल गंगवार, परिवार के नाम पर 1.16 करोड़ रु. की सब्सिडी लेने का आरोप
वांगचुक की भूख हड़ताल पर क्या बोले?
रामदास अठावले ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा, "सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर बैठे थे। उनका वजन लगभग 9-9.5 किलो कम हो गया था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने उनसे मुलाकात की है और उनकी भूख हड़ताल खत्म करवाई है।"
उनका आगे कहना है, "बातचीत से कोई रास्ता निकल सकता है। मुझे लगता है कि अभिजीत दीपके को भी इस पर विचार करने की आवश्यकता है। हमारा कहना है कि धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो सवाल रह जाता है कि पेपर लीक को कैसे रोक सकते हैं। इसलिए इसे रोकने के लिए सरकार ने कानून बनाने का निर्णय लिया है। छात्रों की मांगों पर चर्चा हो सकती है। जल्दी से आंदोलन खत्म होना चाहिए।"
यह भी पढ़े -छात्र आंदोलन के बीच केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन, विनीत जोशी को शिक्षा मंत्रालय के सचिव पद से हटाया
सरकार करेगी विचार
केंद्रीय मंत्री ने कहा, " मुझे अभी पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन अगर उनकी मांगों पर बातचीत होती है, तो कुछ गिव एंड टेक हो सकता है। दोनों तरफ से कुछ तालमेल बिठाया जा सकता है। सरकार भी उनकी मांगों पर सकारात्मक रूप से विचार करेगी। छात्रों को भी सरकार का सहयोग करना चाहिए। स्टूडेंट का तकलीफ में होना, यह अच्छी बात नहीं है। हमारी अपेक्षा है कि जल्द से जल्द सफलतापूर्वक वार्ता हो।"
उन्होंने यह भी कहा, "मेरी पार्टी की मांग है कि जो पेपर लीक होते हैं, उसमें जो दोषी पाए जाएं उन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए। स्टूडेंट का जो आंदोलन चल रहा है, सरकार उनके साथ बातचीत कर रही है।"
Created On :   24 July 2026 10:44 PM IST













