हैं तैयार हम: आरएसएस के घर नागपुर से कांग्रेस की चुनावी हुंकार, 139 वें स्थापना दिवस पर महारैली

आरएसएस के घर नागपुर से कांग्रेस की चुनावी हुंकार, 139 वें स्थापना दिवस पर महारैली
  • कांग्रेस का 139 वां स्थापना दिवस
  • महारैली से आगामी चुनाव की हुंकार
  • खड़गे और राहुल रैली को करेंगे संबोधित

डिजिटल डेस्क, नागपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी आज अपना 139वां स्थापना दिवस मना रही है। स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेस पार्टी की ओर से आज महाराष्ट्र के नागपुर में महारैली हैं तैयार हम का आयोजन किया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सेहत खराब होने के चलते सोनिया गांधी महारैली में शामिल नहीं होगी। उनके साथ प्रियंका गांधी भी है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के घर नागपुर से कांग्रेस की 'हैं तैयार हम' नाम की महारैली को आगामी लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। साथ ही महारैली से जरिए कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरेगी। कांग्रेस पार्टी के लिए इस मेगा रैली को चुनावी हुंकार माना जा रहा है। महारैली को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी संबोधित करेंगे।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "स्थापना दिवस पर हम सब मिलकर देश को एक संदेश देना चाहते हैं कि कांग्रेस पार्टी अपने विचारधारा से कभी भी नहीं झुकने वाली है और अपने विचारधारा से आगे बढ़ेगी और यही संदेश हम नागपुर से देना चाहते हैं।

Created On :   28 Dec 2023 6:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story