चुनावी बिगुल: नागपुर रैली से लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज करेगी कांग्रेस

नागपुर रैली से लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज करेगी कांग्रेस
  • लोकसभा चुनाव को लेकर आगाज करेगी कांग्रेस
  • नागपुर रैली से लोकसभा चुनाव का सियासी बिगुल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी गुरुवार को नागपुर में होने वाली रैली से लोकसभा चुनाव बिगुल फुकेंगी। कांग्रेस इस रैली के जरिए अपने लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेगी। पार्टी के 139वें स्थापना दिवस पर इस रैली ‘हैं तैयार हम’ का आयोजन होगा। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने बुधवार को रैली स्थल पर संवाददताओं को संबोधित करते हुये कहा, ‘‘देश के लोगों के लिये यह एक ऐतिहासिक क्षण है ।

मंच पर रहेंगे 1000 के करीब अतिथि

कांग्रेस के सभा मंच पर कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खडगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित करीब 1000 अतिथि मौजूद रहेंगे। मंच पर बैठक व्यवस्था को चार भागों को बांटा गया है। विशेष अतिथियों की कुर्सी पर खडगे, सोनिया, राहुल, प्रियंका के अलावा कांग्रेस के मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के पदाधिकारी सहित 225 अतिथि रहेंगे। अतिथियों का आगमन बुधवार को शाम से ही शुरु हो गया है। गुरुवार को सुबह विमान व रेल मार्ग से विविध राज्यों से पदाधिकारी पहुंचेंगे। सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी कुछ समय वर्धा मार्ग के होटल में ठहरेंगे और रैली के बाद गुरुवार की शाम को ही वे दिल्ली लौट जाएंगे।

पार्टी के नेताओं के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी इस रैली को संबोधित करेंगे। यह रैली इस मायने में महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसका आयोजन नागपुर में हो रहा है, जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का मुख्यालय और ऐतिहासिक स्थल ‘दीक्षाभूमि’ स्थित है। दीक्षाभूमि में डॉ. बी आर आंबेडकर ने बौद्ध धर्म अपनाया था। नागपुर से पार्टी विधायक नितिन राउत ने मंगलवार को कहा कि ‘‘हैं तैयार हम थीम के साथ यह रैली पूरे देश में एक अच्छा संदेश देगी। कांग्रेस अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए बिगुल बजाएगी।’’ पार्टी नेताओं के अनुसार, नागपुर के दिघोरी में मेगा रैली के लिए जोरदार तैयारी चल रही है, जहां लाखों लोग और कांग्रेस कार्यकर्ताओ के इस कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है ।

पटोले ने कार्यक्रम स्थल पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘जब भी देश पर संकट आया, कांग्रेस आगे आई और देश में एक बड़ा बदलाव आया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आपातकाल के बाद (तत्कालीन प्रधानमंत्री) इंदिरा गांधी ने नागपुर में जनसभा की थी, और कांग्रेस को विदर्भ की सभी सीटों पर जीत मिली थी । कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘इतिहास अपने आपको दोहरायगा और देश में एक बड़ा परिवर्तन होगा ।

Created On :   27 Dec 2023 3:40 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story