बढ़ती गर्मी: दोपहर में चली तेज हवा, पेड़ हुआ धराशाई, इस महीने पारा 40 के हुआ पार

दोपहर में चली तेज हवा, पेड़ हुआ धराशाई, इस महीने पारा 40 के हुआ पार
  • कुछ जगह हुई हल्की बूंदाबांदी
  • पेड़ हुआ धराशाई, इस महीने पारा 40 के हुआ पार

Nagpur News. शुक्रवार को तेज धूप खिलने से तापमान आैसत से अधिक हो गया। पारा चढ़ने से जबरदस्त गर्मी महसूस हुई। भरी दोपहर में तेज हवा चलने से जरीपटका पुलिस थाने के सामने एक बड़ा पेड धराशाई हो गया। दिन में गर्मी के बाद रात को चली ठंडी हवा के कारण गर्मी से राहत मिली। शुक्रवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

कुछ जगह हुई हल्की बूंदाबांदी

मौसम विभाग के अनुसार अलग-अलग दिशा से आ रही हवा के कारण मौसम में उथल-पुथल देखी जा रही है। दिन गर्म और शाम को हल्की ठंडी हवा चल रही है। आसमान साफ रहने और धूप खिलने से तापमान बढ़ गया है। तेज धूप के कारण त्वचा को चटके महसूस हो रहे हैं। तेज धूप के कारण दोपहर में सड़कों पर सामान्य से कम आवाजाही रही। तेज धूप के बीच अचानक आसमान में काले बादल छा गए थे। तेज हवा चलने से पेड़ गिर गया। समाजसेवी राजीव गुप्ता ने लोगों की मदद की। दमकल कर्मियों ने घटनास्थल पहुंचकर राहत कार्य किया। विदर्भ के कुछ जिलों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। इस कारण शनिवार को नागपुर में तापमान में कमी आने की संभावना है।

तापमान

अधिकतम - 40.6OC

न्यूनतम - 21.6OC

Created On :   28 March 2026 7:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story