सियासी उठापटक: महागठबंधन से नाता तोड़ने के बाद पहली बार सामने आई कांग्रेस की प्रतिक्रिया

महागठबंधन से नाता तोड़ने के बाद पहली बार सामने आई कांग्रेस की प्रतिक्रिया
  • नीतीश कुमार की एनडीए में वापसी
  • कांग्रेस आरजेडी से किया टाटा बाय बाय
  • लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश का दांव

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे और महागठबंधन को छोड़कर फिर से एनडीए में शामिल होने पर पहली बार कांग्रेस की ओर से प्रतिक्रिया आना शुरु हो गया। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने नीतीश को गिरगिट कहा। कांग्रेस नेता रमेश ने कहा कि बार-बार राजनीतिक साझेदार बदलने वाले नीतीश कुमार रंग बदलने में गिरगिटों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इस विश्वासघात के विशेषज्ञ और उन्हें इशारों पर नचाने वालों को बिहार की जनता माफ़ नहीं करेगी। बिलकुल साफ़ है की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से प्रधानमंत्री और भाजपा घबराए हुए हैं और उससे ध्यान हटाने के लिए यह राजनीतिक ड्रामा रचा गया है।

नीतीश कुमार के महागठबंधन छोड़ने पर जेडीयू नेता के.सी. त्यागी ने कांग्रेस पर निशाना साधा, त्यागी ने कहा, हमें अफसोस है कि हमने कांग्रेस पार्टी को देश की राजनीति में स्वीकार्यता दिलाई, यह पार्टी राजनीति में अछूत हो चुकी थी। टीएमसी, आप, समाजवादी पार्टी आदि सभी पार्टियों ने गैर भाजपा, गैर कांग्रेस मोर्चे की कोशिश की थी। यह सिर्फ नीतीश कुमार थे जिनकी वजह से इंडिया गठबंधन बना और कांग्रेस को फिर से राजनीति में पुनः स्थापित करने और सम्मान दिलाने का काम किया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश में 'आया राम-गया राम' जैसे कई लोग हैं। पहले वो और हम मिलकर लड़ रहे थे। जब मैंने लालू और तेजश्वी से बात की तो उन्होंने भी कहा कि नीतीश जा रहे हैं। अगर वह रुकना चाहता तो रुक जाता लेकिन वह जाना चाहता है। इसलिए ये बात हमें पहले से ही पता थी, लेकिन इंडिया गठबंधन को बरकरार रखने के लिए हमने कुछ नहीं कहा। अगर हम कुछ गलत कहेंगे तो गलत संदेश जाएगा। इसकी जानकारी हमें लालू प्रसाद यादव और तेजश्वी यादव ने पहले ही दे दी थी। आज वह सच हो गया।

कांग्रेस महासचिव(संचार) जयराम रमेश ने कहा, ''मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस्तीफा दिया है इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है क्योंकि वे बहुत अनुभवी व्यक्ति हैं। वे बार-बार अपना राजनीतिक रंग बदलते हैं और राजनीतिक रंग बदलने में वे गिरगिटों को कड़ी टक्कर देते हैं। बिहार की जनता उन्हें और उन्हें दिल्ली से नचाने वालों को सही जवाब देगी।

Created On :   28 Jan 2024 8:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story