Madhya Pradesh Assembly Election 2023: आम आदमी पार्टी की दूसरी सूची में पूर्व बीजेपी विधायक को मिला टिकट
By - ANAND VANI |3 Oct 2023 5:01 AM GMT
- मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023
- पूर्व बीजेपी विधायक ममता मीणा को मिला टिकट
- एक किन्नर और एक अभिनेत्री को भी सूची में जगह
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने सोमवार रात उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। सूची में 29 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए है। इससे पहले आप पहली सूची जारी कर चुकी थी, जिसमें 10 प्रत्याशियों के नाम शामिल थे। आप की दूसरी सूची में पूर्व बीजेपी ममता मीणा को भी उम्मीदवार घोषित किया। आप पार्टी ने मीणा को चाचौड़ा से टिकट दिया है। आप की सूची में भोपाल की दो सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए है। दमोह विधानसभा सीट से अभिनेत्री चाहत पांडे को आप ने उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं, मल्हरा से चंदा किन्नर को टिकट दिया है।
Created On :   3 Oct 2023 4:43 AM GMT
Tags
- Mp election 2023
- madhya pradesh election 2023
- election 2023
- aam aadmi party
- aam aadmi party candidate list
- madhya pradesh election
- mp assembly election 2023
- Bhopal News in Hindi
- Latest Bhopal News in Hindi
- Bhopal Hindi Samachar
- मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023
- मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव
- मध्यप्रदेश विधानसभा 2023
- मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव आप 2023
Next Story